Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: स्पेन, स्वीडन के निवेशक झारखंड में करीब 2,853 करोड़ रुपये की परियोजनाएं लगाने को इच्छुक, सीएम हेमंत की यूरोपीय देशों की यात्रा के बाद आया प्रस्ताव
    Breaking News

    Jharkhand: स्पेन, स्वीडन के निवेशक झारखंड में करीब 2,853 करोड़ रुपये की परियोजनाएं लगाने को इच्छुक, सीएम हेमंत की यूरोपीय देशों की यात्रा के बाद आया प्रस्ताव

    News DeskBy News DeskMay 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. स्पेन और स्वीडन के निवेशकों ने झारखंड में निवेश करने में रुचि दिखाई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल की इन यूरोपीय देशों की यात्रा के बाद राज्य को सात निवेश या साझेदारी के प्रस्ताव मिले हैं. दो संभावित विदेशी निवेशक झारखंड में करीब 2,853 करोड़ रुपये की परियोजनाएं लगाने को इच्छुक हैं.

    प्रतिनिधिमंडल की स्पेन और स्वीडन यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने पत्रकारों से कहा कि इन कंपनियों के साथ बातचीत जारी है. जिन दो कंपनियों ने निवेश के आंकड़े उपलब्ध कराए हैं, वे अन्य राज्यों के साथ भी बातचीत कर रही हैं… इसलिए हमें उनका निवेश आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धा करनी होगी. प्रतिनिधिमंडल ने खनन, आधारभूत संरचना, निर्माण, इस्पात, नवीकरणीय ऊर्जा, मोटर वाहन और खाद्य प्रसंस्करण कारोबार से जुड़े औद्योगिक संगठनों एवं कंपनियों के साथ चर्चा की.

    यूरोपीय कंपनियों के लिए बनेगा डेस्क

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि झारखंड में निवेश को सुगम बनाने के लिए यूरोपीय कंपनियों के लिए एक समर्पित ‘डेस्क’ स्थापित किया जाएगा. सोरेन नीत प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के लिए निवेश की तलाश के मकसद से 19 से 27 अप्रैल तक स्पेन तथा स्वीडन की यात्रा की थी.

    यात्रा पूरी होने के एक सप्ताह में मिले प्रस्ताव

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    उन्होंने कहा कि यात्रा पूरी होने के एक सप्ताह के भीतर ही हमें निवेश या साझेदारी के प्रस्ताव मिल गए हैं. स्पेन और स्वीडन में भारत के दूतावास भी निवेश रोड शो में शामिल कंपनियों के प्रस्तावों पर तेजी से काम कर रहे हैं. राजकमल ने बताया कि निकट भविष्य में जापान, ताइवान और ऑस्ट्रेलिया में भी निवेश के अवसर भी तलाशे जाएंगे. झारखंड में रोड शो के माध्यम से निवेशकों तक पहुंचने का आखिरी प्रयास 2016-17 में किया गया था. उन्होंने कहा कि राज्य पिछले करीब नौ वर्ष से वैश्विक स्तर पर निवेश को सक्रिय रूप से बढ़ावा नहीं दे रहा है, जो राज्य में एफडीआई के न्यूनतम प्रवाह का एक कारण है.

    राजकमल ने बताया कि वित्त वर्ष 2016-17 और 2018-19 के बीच झारखंड को करीब 100 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मिला था. 2019-20 और 2020-21 में एफडीआई बढ़कर करीब 13,000 करोड़ रुपये हो गया, जिसका मुख्य कारण एक खनन परियोजना के लिए एक ही कंपनी द्वारा किया गया बड़ा निवेश था. हालांकि, वन मंजूरी संबंधी समस्याओं के कारण यह परियोजना अभी तक मूर्त रूप नहीं ले पाई है. इस निवेश को छोड़कर, झारखंड को 2021-22 से 2023-24 तक कोई महत्वपूर्ण निवेश प्रस्ताव नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि राज्य में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को बढ़ावा देने के लिए यूरोपीय देशों की यात्रा करना समय की मांग है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    853 crore in Jharkhand Jharkhand: Investors from Spain Sweden are keen to set up projects worth about Rs 2 the proposal came after CM Hemant's visit to European countries
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group