Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: झारखंड सरकार के एक साल पूरे, सीएम हेमंत ने 8792 अभ्यर्थियों को दी नौकरी की सौगात, विपक्ष पर साधा निशाना, कोर्ट-कचहरी में हमारे कार्यों को करते हैं बाधित
    Breaking News

    Jharkhand: झारखंड सरकार के एक साल पूरे, सीएम हेमंत ने 8792 अभ्यर्थियों को दी नौकरी की सौगात, विपक्ष पर साधा निशाना, कोर्ट-कचहरी में हमारे कार्यों को करते हैं बाधित

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.हेमंत सरकार 28 नवंबर (आज) अपने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ मना रही है. रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने हजारों युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर.हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखण्ड वासियों की अपनी सरकार का एक साल पूरा हो रहा है. आज इसी ऐतिहासिक अवसर पर झारखण्ड के हमारे हजारों नौजवानों को सरकारी नौकरी की सौगात दी जा रही है. इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने 8792 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इसमें उपसमाहर्ता, पुलिस उपाधिक्षक, काराधीक्षक, झारखंड शिक्षा सेवा, जिला समादेष्टा, श्रम अधीक्षक, प्रोबेशन पदाधिकारी, निरीक्षक उत्पाद, दंत चिकित्सक, सहायक आचार्य और कीट पालक शामिल हैं.

    इस साल सरकारी पदों पर 16 हजार की नियुक्ति हुई है. गैर सरकारी में आठ हजार लोगों को रोजगार दिया गया. वर्ष 2020 से 2024 के कालखंड में 24 से 25 हजार सरकारी नियुक्ति हुई. 28 हजार की नियुक्ति गैर सरकारी प्रतिषठानों और कंपनियों में हुई. राज्य के हर कोने में बसने वाले हर व्यक्ति, हर वर्ग के साथ आने वाली पीढ़ी के लिए आए दिन कुछ न कुछ नए सौगात के साथ लोगों के बीच जाते हैं.

    Seraikella- kharsawan: भगवती ज्वेलर्स चोरी कांड में रंगे हाथ पकड़े गए दोनों आरोपी, भेजे गए जेल 

    सीएम ने विपक्ष पर भी निशाना साधा, कहा कि विपक्ष लगातार हमारी कार्यशैली पर सवाल करते थकता नहीं है. कोर्ट कहचरी में हमारे कार्यों को बाधित करता है. ऐसे कई गिरोह शामिल हैं जो नौजवानों के भविष्य के साथ कामों को बाधित करने में लगे रहते हैं.वर्तमान सरकार शिद्दत और पारदर्शिता के साथ नौजवानों के भविष्य को गढ़ने में लगी है.
    सीएम ने कहा कि 50 लाख महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए उन्हें मंईयां सम्मान योजना से जोड़ा. मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेकर महिला पदाधिकारी भी बनी. नेक प्रयास का असर चौतरफा दिख रहा है. शिक्षक नियुक्ति में 40 फीसदी महिलाओं को जगह मिली है.
    जेपीएससी में 30 फीसदी महिलाओं की भागीदारी है. इस राज्य को अपने हाथों से सजाना और संवारना है.

    सीएम हेमंत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव कर रहे हैं. 80 उत्कृष्ट विद्यालय, 10 डिग्री कॉलेज, आठ नर्सिंग कॉलेज, छह मेडिकल कॉलेज और छह इंजीनियरिंग कॉलेज बने हैं. काफी तेजी से बदलाव हो रहा है.

    Himanshu Murder Case: भारी सुरक्षा के बीच परिवार की गैरमौजूदगी में तड़के 3 बजे हिमांशु के शव का हुआ पोस्टमार्टम, जमशेदपुर में हाई अलर्ट, धारा 163 लागू, पिता की दो टूक मांग-आरोपियों का हो एनकाउंटर

     इस दौरान कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण किशोर, डॉ इरफान अंसारी, योगेंद्र प्रसाद, शिल्पी नेहा तिर्की, संजय प्रसाद, सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, हफीजुल अंसारी, चमरा लिंडा, दीपक बिरूआ, सांसद महुआ मांझी,  विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य मौजूद रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    792 candidates CM Hemant gifts jobs to 8 Jharkhand: Jharkhand government completes one year Jharkhand: झारखंड सरकार के एक साल पूरे says they obstruct our work in courts targets opposition कोर्ट-कचहरी में हमारे कार्यों को करते हैं बाधित विपक्ष पर साधा निशाना सीएम हेमंत ने 8792 अभ्यर्थियों को दी नौकरी की सौगात
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella- kharsawan: भगवती ज्वेलर्स चोरी कांड में रंगे हाथ पकड़े गए दोनों आरोपी, भेजे गए जेल 

    July 1, 2026

    Himanshu Murder Case: भारी सुरक्षा के बीच परिवार की गैरमौजूदगी में तड़के 3 बजे हिमांशु के शव का हुआ पोस्टमार्टम, जमशेदपुर में हाई अलर्ट, धारा 163 लागू, पिता की दो टूक मांग-आरोपियों का हो एनकाउंटर

    July 1, 2026

    LPG Price Cut Today: जुलाई के पहले दिन महंगाई से राहत, 183.50 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

    July 1, 2026
    Recent Post

    Seraikella- kharsawan: भगवती ज्वेलर्स चोरी कांड में रंगे हाथ पकड़े गए दोनों आरोपी, भेजे गए जेल 

    July 1, 2026

    Himanshu Murder Case: भारी सुरक्षा के बीच परिवार की गैरमौजूदगी में तड़के 3 बजे हिमांशु के शव का हुआ पोस्टमार्टम, जमशेदपुर में हाई अलर्ट, धारा 163 लागू, पिता की दो टूक मांग-आरोपियों का हो एनकाउंटर

    July 1, 2026

    LPG Price Cut Today: जुलाई के पहले दिन महंगाई से राहत, 183.50 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

    July 1, 2026

    Petrol-Dieseal Price: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपये, डीजल तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता किया

    July 1, 2026

    Noel Tata Resign Voltas:  ट्रेंट के बाद नोएल टाटा ने वोल्टास के चेयरमैन का पद भी छोड़ने की घोषणा की

    July 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group