Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: झारखंड ने जल जीवन मिशन 2.0 के लिए केंद्र के साथ किया MOU, CM हेमंत ने 6,500 करोड़ जल्द जारी करने का किया आग्रह
    Breaking News

    Jharkhand: झारखंड ने जल जीवन मिशन 2.0 के लिए केंद्र के साथ किया MOU, CM हेमंत ने 6,500 करोड़ जल्द जारी करने का किया आग्रह

    News DeskBy News DeskJune 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड सरकार और केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के बीच राज्य में जल जीवन मिशन 2.0 के क्रियान्वयन के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इस मिशन के तहत झारखंड को 2,500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसका उद्देश्य ग्रामीण पेयजल ढांचे को बेहतर बनाना और नल से जल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
    एमओयू पर हस्ताक्षर मंगलवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल की अध्यक्षता में हुए एक कार्यक्रम में किया गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां राज्य सचिवालय से ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    सोरेन ने कहा, ‘‘राज्य सरकार और केंद्र के बीच यह एमओयू भविष्य में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 2019 से इस मिशन के जरिए हर घर तक नल का जल पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद झारखंड इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। लंबित परियोजनाओं को केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था और मजबूत होगी।’’

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    उन्होंने कहा, ‘जल सहिया दीदियों के योगदान को और सशक्त बनाने तथा झारखंड के हिस्से की लंबित राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया। हमारा संकल्प है कि राज्य के प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित पेयजल की सुविधा सुनिश्चित हो। राज्य में 2019-20 से जल जीवन मिशन के तहत 24,635 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली पेयजल योजना लागू की जा रही है।

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26 में अब तक केंद्र द्वारा पर्याप्त धनराशि जारी नहीं की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि 55 प्रतिशत परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन केंद्र ने पूरे कामों के एवज में अब तक ‘केवल 46 प्रतिशत’ अनुदान ही जारी किया है। सोरेन ने केंद्र सरकार से लगभग 6,500 करोड़ रुपये की लंबित सहायता राशि जल्द जारी करने का आग्रह किया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    500 करोड़ जल्द जारी करने का किया आग्रह CM हेमंत ने 6 Jharkhand: Jharkhand signs MoU with Centre for Jal Jeevan Jharkhand: झारखंड ने जल जीवन मिशन 2.0 के लिए केंद्र के साथ किया MOU
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    June 12, 2026

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    June 12, 2026

    Indian Railways Fine Update :बिलासपुर मंडल में ‘नाका टिकट चेकिंग अभियान’ से हड़कंप, 20 ट्रेनों की जांच में 644 बेटिकट यात्रियों से लाखों का जुर्माना वसूला

    June 12, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    June 12, 2026

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    June 12, 2026

    Indian Railways Fine Update :बिलासपुर मंडल में ‘नाका टिकट चेकिंग अभियान’ से हड़कंप, 20 ट्रेनों की जांच में 644 बेटिकट यात्रियों से लाखों का जुर्माना वसूला

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए उपायुक्त राजीव रंजन ने जागरूकता रथ और बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से की खास अपील

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group