
Devghar. झारखंड के देवघर में जेएमएम नेता शंभु शंकर सिंह उर्फ मुन्ना कुमार की मौत हो गई. उनके अंतिम संस्कार के दौरान एक लंगूर अचानक पहुंचा और कफन हटाकर चेहरा चूमा और फिर वहीं बैठ गया. भावुक और आश्चर्य करने वाला वीडियो ने सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि लंगूर मृतक के पार्थिव शरीर के पास आकर बैठता है, उसे छूता, चेहरा चूमता और फिर चिता पर जाकर बैठ जाता है.
यह घटना देवघर जिले के नारंगी स्थित मुक्ति धाम की है, जहां चितरा के बरमसोली गांव निवासी मुन्ना कुमार का अंतिम संस्कार किया जा रहा था. तीन दिन पहले ब्रेन हेमरेज से रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी. मुन्ना कुमार झामुमो के एक सक्रिय युवा नेता थे और क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे. उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, झामुमो नेता परिमल सिंह जैसे बड़े नाम शामिल थे लेकिन लेकिन चर्चा का केंद्र बना वह लंगूर, जो अंतिम यात्रा के दौरान मानो किसी आत्मीय रिश्ते से जुड़ा हो.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लंगूर अचानक वहां पहुंचा और बिना किसी डर के मुन्ना कुमार के पार्थिव शरीर के पास आया. उसने कफन हटाया, चेहरा देखा, उसे चूमा और कुछ देर वहीं बैठा रहा. फिर वह चिता पर भी जा बैठा और लोगों की आंखें नम कर गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पशु-पक्षियों से अत्यधिक प्रेम करते थे.
