Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Job: झारखंड सरकार के एक साल पूरा होने पर आज 10,000 युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे CM हेमंत सोरेन
    Breaking News

    Jharkhand Job: झारखंड सरकार के एक साल पूरा होने पर आज 10,000 युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे CM हेमंत सोरेन

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में 28 नवंबर को 10,000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे. सोरेन ने पिछले साल 28 नवंबर को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 में से 56 सीट पर जीत हासिल की थी. राजधानी रांची के मोरहाबादी में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में नव-नियुक्त शिक्षकों एवं अन्य विभाग के नव-नियुक्त पदाधिकारियों/कर्मियों को नियुक्ति पत्र देंगे. सीएम ने खुद यह जानकारी दी है.

    सोरेन ने रामगढ़ जिले के लुकैयाटांड़ मैदान में अपने दादा सोबरन सोरेन की 68वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, शुक्रवार को हमारी सरकार का एक वर्ष पूरा हो रहा है. इस मौके पर हम 10,000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार देंगे. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में स्वरोजगार के अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    उन्होंने कहा कि सरकार 2050 तक झारखंड को समृद्ध और दिल्ली, मुंबई तथा गुजरात से भी बेहतर बनाने के विजन पर काम कर रही है. सोरेन ने लोगों से एकजुट होकर राज्य के समग्र विकास में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि मैं कहता रहा हूं कि हमारी सरकार रांची से नहीं, बल्कि गांवों से काम करती है. हमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है और किसानों को समृद्ध बनाना है.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक होना चाहिए ताकि वे उनका लाभ उठा सकें. हमें बिचौलियों के लिए दरवाजे बंद करने होंगे और इसके लिए मुझे लोगों के समर्थन की जरूरत है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 youth today. 000 युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे CM हेमंत सोरेन CM Hemant Soren will give government jobs to 10 Jharkhand Job: On the completion of one year of Jharkhand government Jharkhand Job: झारखंड सरकार के एक साल पूरा होने पर आज 10
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group