Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: लालू बिहार की सत्ता में लौटने का सपना देख रहे हैं, लेकिन परिवार को संभाल ही नहीं पा रहें, रांची में एक कार्यक्रम में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
    Breaking News

    Jharkhand: लालू बिहार की सत्ता में लौटने का सपना देख रहे हैं, लेकिन परिवार को संभाल ही नहीं पा रहें, रांची में एक कार्यक्रम में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    News DeskBy News DeskJune 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राज्य की सत्ता में लौटने का सपना देख रहे हैं, लेकिन अपना परिवार संभाल ही नहीं पा रहे हैं. सिंह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार में फिर से सरकार बनाएगा.केंद्रीय मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, लालू प्रसाद बिहार चुनाव जीतने के लिए ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ देख रहे हैं, लेकिन अपने परिवार को संभाल ही नहीं पा रहे हैं. उनके एक बेटे ने बगावत कर दी है. आने वाले दिनों में राजग फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाएगा.

    सिंह आपातकाल की 50वीं बरसी पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे. बाद में, संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी. उन्होंने झारखंड सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया.

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    सिंह ने आरोप लगाया, झारखंड विस्फोटकों के ढेर पर बैठा हुआ है, जो बांग्लादेशी घुसपैठिये हैं. जहां पूरे देश में घुसपैठियों का पता लगाया जा रहा है, वहीं झारखंड में उनका स्वागत किया जा रहा है.उन्होंने दावा किया कि राज्य की आदिवासी आबादी तेजी से घट रही है.
    उन्होंने कहा, आदिवासियों के बिना झारखंड की कोई पहचान नहीं है. आज के युवाओं को आदिवासियों और झारखंड के अस्तित्व को बचाने के लिए आंदोलन शुरू करना होगा. सिंह ने राज्य सरकार से पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, जिसे आमतौर पर ‘पेसा’ अधिनियम के रूप में जाना जाता है, को जल्द से जल्द लागू करने का भी आग्रह किया.अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों के अधिकारों को मान्यता देने वाला पेसा अधिनियम 1996 में लागू किया गया था. हालांकि, राज्य में यह कानून अब तक लागू नहीं हुआ है.

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    but is unable to handle his family Jharkhand: Lalu is dreaming of returning to power in Bihar said Union Minister Giriraj Singh at a program in Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    July 6, 2026

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    July 6, 2026

    Jamshedpur Breaking: हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर भी पकड़ाया

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    July 6, 2026

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    July 6, 2026

    Jamshedpur Breaking: हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर भी पकड़ाया

    July 6, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस बाजार के समीप छिनतई के प्रयास में युवक पर अपराधियों ने चापड़ से किया जानलेवा हमला

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group