Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand:मुख्यमंत्री महोदय,एन.जी.टी के रोक के बावजूद झारखंड सरकार के अधिकारी किस लाभ के लिए धड़ल्ले से निकाल रहे हैं तीन माह में पूरा होने संबंधित निविदा? चोरी की बालू का अवैध उठाव एवं भंडारण से होगी सरकारी योजनाएं पूरी !
    Breaking News

    Jharkhand:मुख्यमंत्री महोदय,एन.जी.टी के रोक के बावजूद झारखंड सरकार के अधिकारी किस लाभ के लिए धड़ल्ले से निकाल रहे हैं तीन माह में पूरा होने संबंधित निविदा? चोरी की बालू का अवैध उठाव एवं भंडारण से होगी सरकारी योजनाएं पूरी !

    News DeskBy News DeskJuly 22, 2024Updated:July 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    झारखंड सरकार के कई विकास एजेंसियों के द्वारा धड़ल्ले से संविदा निकली जा रही है.निविदा शर्त के अनुरूप कई योजनाएं को मात्र 3 माह में पूरी की जानी है. ऐसे में सवाल उठता है कि एनजीटी की रोक के कारण बालू के अभाव में खुद को ब्लैकलिस्ट होने से बचने के लिए संवेदक किस प्रकार ससमय योजना पूरा करेंगे!

    कुछ संवेदक दवे जुबान स्वीकार करते हैं कि सरकारी योजनाओं को पूरा करने के लिए भी गैर कानूनी ढंग से बालू का भंडारण एवं प्रयोग किया जा सकता है.

    ज्ञात हो कि एनजीटी ने झारखंड में 10 जून 2024 से 15 अक्तूबर 2024 तक नदियों से बालू के उठाव पर रोक लगा रखी है. नदियों का इको सिस्टम बनाये रखने के लिए मॉनसून के दौरान हर साल इस अवधि तक बालू के उठाव पर रोक रहती है. यह रोक देश के अन्य राज्यों में भी है. कुछ राज्य इसका पालन भी कर रहे हैं, लेकिन झारखंड में इस आदेश को ताक पर रख दिया गया है.

    Student Protest: झारखंड सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों को आज फिर वार्ता के लिए बुलाया, कानूनी सलाहकार के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव, अब तक छह दौर की हो चुकी है बातचीत

    नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल(एनजीटी) के आदेश के वाबजूद बालू के उत्खनन पर रोक अवधि (10 जून 2024 से 15 अक्तूबर 2024) में सरकार के विभिन्न विकास कार्यों की एजेंसियों द्वारा सरकारी योजना की निविदा प्रकाशित किए जाने से झारखंड में धड़ल्ले से अवैध तरीके से बालू का उठाव हो रहा है. प्रशासन बालू की अवैध खनन एवं भंडारण पर करवाई की लाख दावा कर रही हैं पर विभिन्न टॉल टैक्स वसूले जाने वाले स्थलों एवं एक जिला से दूसरे जिला को जोड़ने वाले पुलों पर लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच कराए तो यह स्पष्ट हो सकता है कि पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे खुलेआम बालू की कालाबाजारी हो रही है अथवा नहीं.

    सूत्र बताते हैं कि पूरे झारखंड में ट्रैक्टर, ट्रक और हाइवा से खुलेआम बालू ढोया जा रहा है. इसके बावजूद न तो प्रशासन इसे रोक रहा है न ही खान विभाग कोई कार्रवाई कर रहा है. नतीजतन, राजधानी रांची से लेकर राज्य के लगभग तमाम जिलों में अवैध बालू उठाव का खुला खेल जारी है.

    हालत यह है कि उन जिलों में भी नदियों से बालू निकाला जा रहा है, जहां घाटों की निविदा तक नहीं हुई है. राज्य में 796 बालू घाट हैं, लेकिन केवल 27 घाटों की ही निविदा हो सकी है. अन्य घाटों के लिए निविदा प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है.

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ़ विरोध कर रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री और राहुल गांधी का पुतला फूंका, 20 अगस्त को सीएम आवास घेराव की दी चेतावनी

    कुमार मनीष,9852225588

    इन्हें भी पढ़े:Jamshedpur:जमशेदपुर वासियों को अधिकारी एवं नेताओं के मिली भगत से लगाए जाने वाले खाऊं गली के जाम से मिलेगी मुक्ति?

    Jamshedpur:जाने क्यों बढ़ा हुआ है शिबू बर्मन एवं अनूप चटर्जी जैसे बिल्डर का मनोबल 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand me chori ki balu se puri hogi bikash ki yojnaye
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Student Protest: झारखंड सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों को आज फिर वार्ता के लिए बुलाया, कानूनी सलाहकार के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव, अब तक छह दौर की हो चुकी है बातचीत

    August 17, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ़ विरोध कर रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री और राहुल गांधी का पुतला फूंका, 20 अगस्त को सीएम आवास घेराव की दी चेतावनी

    August 17, 2026

    Chandil Dam: चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा, सभी गेट खोले गये, भारी मात्रा में पानी सुवर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा, निचले इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता 

    August 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अब दोपहिया वाहनों की इंट्री पूरी तरह बंद करने की तैयारी

    August 17, 2026

    Jamshedpur: गालूडीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 5 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद, तीन लोग गिरफ्तार, ओडिशा से जमशेदपुर लायी जा रही थी मादक पदार्थ की खेप

    August 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group