Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Medical College: झारखंड सरकार ने MGM समेत राज्य के मेडिकल कॉलेजों में सीट बढ़ाने का प्रस्ताव NMC को भेजा
    Breaking News

    Jharkhand Medical College: झारखंड सरकार ने MGM समेत राज्य के मेडिकल कॉलेजों में सीट बढ़ाने का प्रस्ताव NMC को भेजा

    News DeskBy News DeskMarch 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के मकसद से विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) सीट की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) को भेजा है। राज्य के तीन नए मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है और इस संबंध में विभिन्न विषयों में सीट की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है, जिसके तहत दुमका में 21, हजारीबाग में 30 और पलामू में 21 सीट बढ़ाने की सिफारिश की गई है।

    स्वास्थ्य विभाग ने कहा, ‘‘जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में स्नातक सीट की संख्या 100 से बढ़ाकर इस वर्ष 150 कर दी गई है। इसी के अनुरूप, दुमका, हजारीबाग और धनबाद के मेडिकल कॉलेजों में भी स्नातक सीट की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में स्नातक सीट की संख्या 180 से बढ़ाकर 250 करने का प्रस्ताव भी एनएमसी को भेजा गया है।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    सरकार ने जमशेदपुर में पीजी सीट की संख्या 45 से बढ़ाकर 51 करने और धनबाद में सीट की संख्या बढ़ाकर 25 करने का भी प्रस्ताव रखा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद दुमका, हजारीबाग और पलामू के मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर अध्ययन शुरू किया जाएगा।

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Medical College: Jharkhand government sent a proposal to NMC to increase seats in medical colleges of the state including MGM. Jharkhand Medical College: झारखंड सरकार ने MGM समेत राज्य के मेडिकल कॉलेजों में सीट बढ़ाने का प्रस्ताव NMC को भेजा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group