Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Seraikella-kharsawan:झारखंड मिनरल्स संशोधन नियमावली-2026 पर सरायकेला में कार्यशाला आयोजित
    Breaking News

    Seraikella-kharsawan:झारखंड मिनरल्स संशोधन नियमावली-2026 पर सरायकेला में कार्यशाला आयोजित

    News DeskBy News DeskJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-kharsawan: उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में झारखंड मिनरल्स (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम) संशोधन नियमावली, 2026 तथा झारखंड लघु खनिज समनुदान (संशोधन) नियमावली, 2026 से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

    कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए, जबकि कई अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

    कार्यशाला में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी ने संशोधित नियमावली के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य खनिज संसाधनों के वैज्ञानिक, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रबंधन को बढ़ावा देना तथा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए प्रशासनिक एवं कानूनी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना है।

    उन्होंने बताया कि झारखंड लघु खनिज समनुदान (संशोधन) नियमावली, 2026 में खनन क्षेत्र की अधिकतम सीमा, खनन पट्टा एवं पूर्वेक्षण अनुज्ञप्ति की स्वीकृति प्रक्रिया, पट्टा अवधि, आवेदन निष्पादन की समय-सीमा तथा अपीलीय व्यवस्था से जुड़े प्रावधानों को अधिक स्पष्ट और व्यवस्थित बनाया गया है। साथ ही विभिन्न प्रकार की पूर्वेक्षण अनुज्ञप्तियों एवं खनन पट्टों के क्षेत्रफल, अवधि और स्वीकृति प्रक्रिया से संबंधित संशोधित प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।

    JAMSHEDPUR NEWS :जन शिकायत पर सरयू राय ने किया सोनारी का दौरा

    कार्यशाला के दौरान ऑनलाइन आवेदन, इलेक्ट्रॉनिक नीलामी, डिजिटल अनुश्रवण, परिवहन चालान प्रणाली तथा Jharkhand Integrated Mines and Minerals Management System (JIMMS) के माध्यम से खनन गतिविधियों की निगरानी और नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा पर्यावरणीय स्वीकृति, कंसेंट टू ऑपरेट तथा अन्य वैधानिक अनुमतियों के अनुपालन संबंधी प्रावधानों की भी जानकारी साझा की गई।

    जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि संशोधित नियमावली के तहत अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया गया है। साथ ही परिवहन चालान, मासिक प्रतिवेदन, जिला खनिज प्रतिष्ठान (DMF) से संबंधित देयताओं, प्रबंधन शुल्क, वैधानिक अनुपालन तथा अपील प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला गया।

    उन्होंने कहा कि नई नियमावली खनन प्रशासन को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे खनन गतिविधियों की बेहतर निगरानी, राजस्व संरक्षण तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सकेगा। कार्यशाला में विभिन्न विभागों की भूमिका एवं दायित्वों पर भी चर्चा की गई तथा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन में विभागीय समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया गया।

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में महा रक्तदान शिविर, शॉल और विशेष सर्टिफिकेट से सम्मानित होंगे रक्तदाता

    कार्यशाला के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने नियमावली से संबंधित विभिन्न प्रश्न एवं सुझाव रखे, जिनका जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी ने विस्तारपूर्वक समाधान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य संशोधित नियमावली की जानकारी संबंधित विभागों एवं क्षेत्रीय अधिकारियों तक पहुंचाना तथा इसके प्रभावी अनुपालन के लिए आवश्यक समझ विकसित करना था।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    district mining officer seraikella kharsawan news Jharkhand mineral sansodhan niamawali 2026 Jharkhand Mining News Jharkhand news seraikella kharsawan news viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :जन शिकायत पर सरयू राय ने किया सोनारी का दौरा

    June 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में महा रक्तदान शिविर, शॉल और विशेष सर्टिफिकेट से सम्मानित होंगे रक्तदाता

    June 11, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में वृहद मेगा टिकट चेकिंग अभियान, बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप

    June 11, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :जन शिकायत पर सरयू राय ने किया सोनारी का दौरा

    June 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में महा रक्तदान शिविर, शॉल और विशेष सर्टिफिकेट से सम्मानित होंगे रक्तदाता

    June 11, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में वृहद मेगा टिकट चेकिंग अभियान, बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप

    June 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड को मिला मिला रिकॉर्ड विकास पैकेज: आदित्य साहू

    June 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड जमशेदपुर में राजा कर्मकार नियुक्त हुए जिला मुख्यालय आयुक्त, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

    June 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group