Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Mob Linching: चोरी की कोशिश करने के संदेह में भीड़ ने युवक को पीट- पीटकर बेरहमी से मार डाला, BJP ने हेमंत सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल
    Breaking News

    Jharkhand Mob Linching: चोरी की कोशिश करने के संदेह में भीड़ ने युवक को पीट- पीटकर बेरहमी से मार डाला, BJP ने हेमंत सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

    News DeskBy News DeskFebruary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medninagar . झारखंड के पलामू जिले में वाहन से बैटरी चुराने की कोशिश करने के संदेह में भीड़ ने 22 वर्षीय एक युवक को कथित तौर पर पीटकर मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। यह घटना पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव में हुई। मृतक की पहचान पवन राम के रूप में हुई है, जो इसी थाना क्षेत्र के मुरमा गांव का निवासी था।

    पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि सूचना मिली कि वाहन की बैटरी चुराने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि गश्ती दल मौके पर पहुंचा और पाया कि संबंधित व्यक्ति को ग्रामीणों ने बांधकर बुरी तरह पीटा था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसे बचाया और पास के अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने अब तक एक आरोपी को हिरासत में लिया है। यह भी संदेह है कि संबंधित व्यक्ति अपनी प्रेमिका से मिलने वहां गया होगा और ग्रामीणों ने उसे ट्रैक्टर की बैटरी चुराने की कोशिश के शक में पकड़ लिया।

    विस्तृत जांच जारी है। मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजेश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान पारसनाथ मेहता (35) के रूप में हुई है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि यह भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का स्पष्ट मामला है और पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(2) तथा अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    इस बीच, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वह पलामू जिले में एक दलित युवक की पीटकर हत्या किए जाने से स्तब्ध हैं। मरांडी ने आरोप लगाया, ‘झारखंड में दिन-प्रतिदिन गरीबों, दलितों और आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। जमीनों की लूट हो रही है और हत्याएं हो रही हैं। इन समुदायों के खिलाफ खिलाफ ऐसे अपराधों में कमी आने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।’’

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर हमला करते हुए, मरांडी ने आरोप लगाया कि अगर ऐसी घटना किसी विशेष समुदाय के व्यक्ति के साथ हुई होती, तो सत्तारूढ़ गठबंधन ने हंगामा खड़ा कर दिया होता। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि एक गरीब दलित युवक की निर्मम हत्या पर सरकार की ‘चुप्पी’ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP ने हेमंत सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल Jharkhand Mob Linching: चोरी की कोशिश करने के संदेह में भीड़ ने युवक को पीट- पीटकर बेरहमी से मार डाला Jharkhand Mob Lynching: A young man suspected of attempted theft was brutally beaten to death by a mob; the BJP questioned the law and order situation under the Hemant government.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    August 30, 2026

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    August 30, 2026

    Jharkhand: भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत, कई आवास क्षतिग्रस्त, धंसकर 35 फीट नीचे चली गयी सड़क

    August 30, 2026
    Recent Post

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    August 30, 2026

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    August 30, 2026

    Jharkhand: भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत, कई आवास क्षतिग्रस्त, धंसकर 35 फीट नीचे चली गयी सड़क

    August 30, 2026

    Share Bazar: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा

    August 30, 2026

    Jamshedpur: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, एमजीएम और सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group