Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Naxal Encounter: मुठभेड़ मारा गया टॉप नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां, टारगेट पर था 15 लाख का इनामी, SLR समेत कई हथियार बरामद
    Breaking News

    Jharkhand Naxal Encounter: मुठभेड़ मारा गया टॉप नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां, टारगेट पर था 15 लाख का इनामी, SLR समेत कई हथियार बरामद

    News DeskBy News DeskMay 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) का एक कमांडर मारा गया.पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.अधिकारी के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में एक अन्य माओवादी घायल हुआ है और उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है. पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ (एसएलआर) समेत कई हथियार बरामद किए गए. उसने बताया कि सोमवार देर रात मोहम्मदगंज और हैदरनगर थाना क्षेत्रों की सीमा के बीच सीताचुआं इलाके के पास सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई.

    पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक वाई एस रमेश ने कहा, ‘पलामू में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ के बाद भाकपा (माओवादी) के एक सदस्य का शव बरामद किया गया है. उसकी पहचान करने की प्रक्रिया जारी है. बाद में, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह शव शीर्ष माओवादी कमांडर तुलसी भुइयां का है. अधिकारी ने बताया कि एक अन्य माओवादी नितेश यादव को गोली लगी है और उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है.

    पुलिस उपमहानिरीक्षक रमेश ने हालांकि कहा कि इसकी अभी पुष्टि की जानी है. सुरक्षा बलों ने यहां बड़े पैमाने पर नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया है और पिछले कुछ दिनों में तीन माओवादी मारे गए हैं जिनमें से एक सोमवार को मारा गया. लातेहार जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में भाकपा-माओवादी का सदस्य मनीष यादव मारा गया था. उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. अभियान के दौरान एक अन्य माओवादी कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया गया था.

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    संगठन के स्वयंभू जोनल कमांडर कुंदन पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था. उसके कब्जे से दो एक्स-95 ऑटोमेटिक राइफल और गोला-बारूद बरामद किए गए. इससे पहले, 24 मई को लातेहार जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ‘झारखंड जन मुक्ति परिषद’ (जेजेएमपी) के शीर्ष नेता पप्पू लोहरा समेत दो नक्सली मारे गए थे. पप्पू पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था. लोहरा और जेजेएमपी का उप-जोनल स्वयंभू कमांडर प्रभात गंझू 24 मई को एक अभियान के दौरान मारे गए थे.

    गंझू पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. वे दोनों लातेहार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत इच्छाबार वन क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान मारे गए थे. लोहरा गुमला, लोहरदगा, चतरा, पलामू और लातेहार जैसे कई जिलों में हत्या, जबरन वसूली और आगजनी सहित 98 मामलों में वांछित था.
    पुलिस उपमहानिरीक्षक रमेश ने बताया कि गंझू की 15 मामलों में तलाश थी. दोनों सितंबर 2021 में एक अभियान के दौरान झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार की हत्या में कथित तौर पर शामिल थे.

    Road Accident : बाइक और एसयूवी के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दोनों वाहन जब्त

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    15 lakh bounty was on target Jharkhand Naxal Encounter: Top Naxal commander Tulsi Bhuiyan killed in encounter many weapons including SLR recovered
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    April 17, 2026

    Road Accident : बाइक और एसयूवी के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दोनों वाहन जब्त

    April 17, 2026

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026
    Recent Post

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    April 17, 2026

    Road Accident : बाइक और एसयूवी के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दोनों वाहन जब्त

    April 17, 2026

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group