Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Naxal: 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली ‘जोनल कमांडर’ मनोहर गंझू के दस्ते के दो सदस्य गिरफ्तार, वाहनों में आग लगाने की थी योजना, हथियार समेत पेट्रोल और माचिस बरामद
    Breaking News

    Jharkhand Naxal: 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली ‘जोनल कमांडर’ मनोहर गंझू के दस्ते के दो सदस्य गिरफ्तार, वाहनों में आग लगाने की थी योजना, हथियार समेत पेट्रोल और माचिस बरामद

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi झारखंड के चतरा जिले में प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)- (माओवादी) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रतापपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान दोनों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि वे मोटरसाइकिल से भुइयांडीह की ओर जा रहे थे और किसी विध्वंसक गतिविधि को अंजाम देने की कथित रूप से साजिश रच रहे थे। चतरा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सन्नी वर्धन ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों की पहचान कुंदा थाना क्षेत्र के कोजराम गांव निवासी सुरेंद्र गंझू (22) और करील गांव निवासी संजय गंझू (20) के रूप में हुई है।

    उन्होंने बताया कि सुरेंद्र का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ दो जिलों में दो मामले लंबित हैं। अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार माओवादियों ने बताया कि वे कथित स्वयंभू ‘जोनल कमांडर’ मनोहर गंझू के दस्ते के सदस्य हैं। मनोहर गंझू पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है। अधिकारी ने बताया कि मनोहर गंझू के निर्देश पर गिरफ्तार माओवादियों को भारी मालवाहक वाहनों में आग लगाने की घटना को अंजाम देने के लिए भेजा गया था।

    Saraikela Naxal Breaking: 15 लाख का इनामी मदन महतो समेत कुल 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद

    उन्होंने बताया कि दोनों के पास से एक तमंचा, एक मैगजीन, पांच कारतूस, दो मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, एक लीटर पेट्रोल और एक माचिस की डिब्बी बरामद की गई है। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), शस्त्र अधिनियम और सीएलए अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    Chaibasa: युवक का सिर धड़ से अलग करने और हाथ-पैर काट कर हत्या करने के मामले में छह लोग गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and matchboxes were recovered from them. and weapons Jharkhand Naxal: 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली 'जोनल कमांडर' मनोहर गंझू के दस्ते के दो सदस्य गिरफ्तार Jharkhand Naxal: Two members of the squad led by 'Zonal Commander' Manohar Ganjhu—a Naxal carrying a reward of ₹15 lakh—have been arrested; they had planned to set vehicles on fire petrol वाहनों में आग लगाने की थी योजना हथियार समेत पेट्रोल और माचिस बरामद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Saraikela Naxal Breaking: 15 लाख का इनामी मदन महतो समेत कुल 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद

    August 5, 2026

    Chaibasa: युवक का सिर धड़ से अलग करने और हाथ-पैर काट कर हत्या करने के मामले में छह लोग गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Jharkhand weather: ठनका गिरने से एक ही दिन 13 लोगों की मौत, चार लोग झुलसे

    August 5, 2026
    Recent Post

    Saraikela Naxal Breaking: 15 लाख का इनामी मदन महतो समेत कुल 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद

    August 5, 2026

    Jharkhand Naxal: 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली ‘जोनल कमांडर’ मनोहर गंझू के दस्ते के दो सदस्य गिरफ्तार, वाहनों में आग लगाने की थी योजना, हथियार समेत पेट्रोल और माचिस बरामद

    August 5, 2026

    Chaibasa: युवक का सिर धड़ से अलग करने और हाथ-पैर काट कर हत्या करने के मामले में छह लोग गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Jharkhand weather: ठनका गिरने से एक ही दिन 13 लोगों की मौत, चार लोग झुलसे

    August 5, 2026

    Jharkhand: दुष्कर्म के आरोपी को उसके घर से खींचकर बाहर निकाला, लाठियों व पत्थरों से पीट-पीटकर मार डाला, तीन लोग गिरफ्तार

    August 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group