Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Naxal: भाकपा माओवादी के दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, लातेहार पुलिस ने दोनों को किया सम्मानित
    Breaking News

    Jharkhand Naxal: भाकपा माओवादी के दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, लातेहार पुलिस ने दोनों को किया सम्मानित

    News DeskBy News DeskApril 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Latehar. झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को भाकपा माओवादी के दो सक्रिय सदस्यों ने आत्मसमर्पण कर दिया. सरेंडर करनेवालों में अमरजीत उर्फ काली उर्फ शनि बृजिया (19) पिता-बलराम बृजिया एवं मिथिलेश उर्फ अखिलेश (28) पिता-जीतन कोरवा शामिल हैं. दोनों छत्तीसगढ़ के बलरामपुर स्थित सामरीपाठ थाना अंतर्गत पंचफेड़ी चुनचुना के रहनेवाले हैं. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक समारोह में एसपी कुमार गौरव व सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमाडेंट यादराम बुनकर ने दोनों माओवादियों को बुके और शॉल भेंटकर समाज की मुख्यधारा में लौटने की उन्हें बधाई दी.

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में माओवादी एवं अन्य उग्रवादी संगठन बहुत कमजोर हुआ है. पुलिस लगातार उनपर भारी पड़ रही है. कई शीर्ष माओवादी व उग्रवादी या तो गिरफ्तार हो चुके हैं या मुठभेड़ में मारे गये हैं. शेष जो बचें हैं, उनका भी यही अंजाम होगा. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों माओवादी रीजनल कमेटी सदस्य और 15 लाख के इनामी माआवोदी छोटू खरवार उर्फ छोटूजी (अब मृत), 10 लाख का इनामी माओवादी प्रदीप सिंह चेरो व नीरज सिंह खरवार और वर्तमान में मृत्युंजय भुइयां उर्फ फ्रेश भुइयां उर्फ अवधेश जी के दस्ते में शामिल थे.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    दोनों छिपादोहर, बारेसांढ़, महुआडांड़, नेतरहाट, बूढ़ा पहाड़ एवं उसके सीमावर्ती कुसमी, सिमरिया, सामरीपाठ (छत्तीसगढ़) में सक्रिय थे. सीआरपीएफ कमांडेंट ने कहा कि सीआरपीएफ की ओर से माओवादी एवं अन्य उग्रवादी संगठनों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अमरजीत के खिलाफ लातेहार जिला के छिपादोहर थाना में कांड संख्या 14/2020 और मिथिलेश पर भी छिपादोहर थाना कांड संख्या 14/2020 में मामला दर्ज है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Naxal: Two Naxalites of CPI Maoist surrendered Latehar Police honored both of them
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group