Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JHARKHAND NEWS :दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की श्रद्धांजलि: “मेरे लिए पिता तुल्य थे”
    Breaking News

    JHARKHAND NEWS :दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की श्रद्धांजलि: “मेरे लिए पिता तुल्य थे”

    News DeskBy News DeskAugust 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची/जमशेदपुर।
    झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी समाज की अमिट आवाज और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राज्यभर में शोक की लहर है।
    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा:

    “गुरुजी के निधन से मैं मर्माहत हूं। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वह मेरे पिता तुल्य रहे हैं और उन्होंने मुझे सदैव पुत्रवत स्नेह दिया। उनके मुख्यमंत्री बनने पर मुझे उपमुख्यमंत्री के रूप में उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला।”

    रघुवर दास ने कहा कि गुरुजी के निधन से एक युग का अंत हो गया।

    “झारखंड की राजनीति को अतीत से वर्तमान से जोड़ने वाली सबसे मजबूत कड़ी आज टूट गई। वे सभी विचारधाराओं के लोगों को समान दृष्टि से देखते थे। उनका व्यक्तित्व ऋषितुल्य था और उनके पास बैठकर लगता था जैसे किसी संत की छत्रछाया में हों।”

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उन्होंने आगे कहा कि गुरुजी सादा जीवन, उच्च विचार के प्रतीक थे।

    “आदिवासी समाज की अस्मिता, आर्थिक उत्थान, शिक्षा, संस्कृति की रक्षा और नशा मुक्ति के लिए वे आजीवन चिंतित और सक्रिय रहे। उनके कारण ही आदिवासी समाज को व्यापक सम्मान और पहचान मिली।”

    शोक व्यक्त करते हुए रघुवर दास ने अंत में कहा:

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    “आज पूरा झारखंड अपने माटी के सपूत को खोने के शोक में डूबा है। मरांग बुरू से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं श्रीमती रूपी सोरेन समेत समस्त परिवार को यह असीम पीड़ा सहने की शक्ति दें।”

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Raghubar Das tribute to Shibu Soren Shibu Soren death news Shibu Soren obituary Shibu Soren निधन आदिवासी नेता शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन नेता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी झारखंड राजनीति इतिहास दिशोम गुरु श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन रघुवर दास शोक संदेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group