Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया
Breaking News

Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया

दावत-ए-इफ्तार में कई गणमान्य, विभिन्न धर्मों, समुदायों एवं वर्गों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में रोजेदार सम्मिलित हुए।
News DeskBy News DeskMarch 17, 2026Updated:March 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची।
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की ओर से आज माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोजेदारों सहित विभिन्न धर्मों, समुदायों एवं वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रमज़ान का पाक माह आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं समरसता का संदेश देता है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। माह-ए-रमज़ान हमसभी को त्याग, तपस्या, करुणा और मानव सेवा के लिए प्रेरित करता है। मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त राज्य वासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना करते हुए रमज़ान की मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की सुख-समृद्धि, खुशहाली, प्रगति, आपसी भाईचारे एवं स्नेह के लिए अल्लाह-ताला से दुआ मांगी। मौके पर उपस्थित विभिन्न समुदाय एवं धर्मों के लोगों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता तथा सद्भाव की मिसाल पेश की। रोजेदारों ने नमाज अदा कर समाज, राज्य एवं देश में अमन-चैन तथा खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।

Adityapur: आदित्यपुर में शराब पिलाकर रघु महतो हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, वेतन के 11 हजार रुपये लूटने के लिए वारदात को दिया था अंजाम

इनकी रही उपस्थिति..

Jamshedpur: बिष्टुपुर जुबिली पार्क के पास एक युवक-युवती के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल चोरी और ब्लैकमेलिंग को लेकर हुआ विवाद

इस अवसर पर मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री श्री दीपक बिरुवा, मंत्री श्री चमरा लिंडा, मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, मंत्री श्री हफीजूल हसन, मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, विधान सभा अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ महतो सहित विधायकगण उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Adityapur: आदित्यपुर में शराब पिलाकर रघु महतो हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, वेतन के 11 हजार रुपये लूटने के लिए वारदात को दिया था अंजाम

October 14, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर जुबिली पार्क के पास एक युवक-युवती के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल चोरी और ब्लैकमेलिंग को लेकर हुआ विवाद

October 14, 2026

Ghatsila: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, मऊभंडार में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल कर मुस्तैद सुरक्षा का दिया भरोसा

October 14, 2026
Recent Post

Adityapur: आदित्यपुर में शराब पिलाकर रघु महतो हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, वेतन के 11 हजार रुपये लूटने के लिए वारदात को दिया था अंजाम

October 14, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर जुबिली पार्क के पास एक युवक-युवती के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल चोरी और ब्लैकमेलिंग को लेकर हुआ विवाद

October 14, 2026

Ghatsila: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, मऊभंडार में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल कर मुस्तैद सुरक्षा का दिया भरोसा

October 14, 2026

Railway: भारतीय रेलवे की माल ढुलाई सितंबर में 6.14 प्रतिशत बढ़ी, इस अवधि में पिछले वर्ष से 12.75 करोड़ टन अधिक वृद्धि दर्ज

October 14, 2026

‘नीला ड्रम कांड’ मामले में मुस्कान और साहिल को मौत की सजा, फांसी की सजा सुनाये जाने से पहले खासे बेचैन थे दोनों

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group