Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand News :आदिवासियों का अस्तित्व खत्म करने की साजिश रच रही है झारखंड सरकार : चम्पाई सोरेन
    Breaking News

    Jharkhand News :आदिवासियों का अस्तित्व खत्म करने की साजिश रच रही है झारखंड सरकार : चम्पाई सोरेन

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2026Updated:January 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    खूंटी में चम्पाई सोरेन ने पेसा के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा

    जैसे जल के बिना मछली नहीं रह सकती, वैसे ही जमीन के बिना आदिवासी संस्कृति समाप्त हो जाएगी : चम्पाई सोरेन

    खूंटी। पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज खूंटी पहुंचे, जहां उन्होंने अखिल भारतीय सरना समाज के सदस्यों के साथ पेसा नियमावली समेत आदिवासी समाज से जुड़े कई मुद्दों पर गहन चर्चा की।

    पेसा के मुद्दे पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए चम्पाई सोरेन ने कहा कि यह नियमावली पूरी तरह से आदिवासी- विरोधी है। उन्होंने कहा कि नियमावली के पहले ही पन्ने पर पारंपरिक ग्राम प्रधानों के अलावा “अन्य” के लिए एक पिछला दरवाजा छोड़ दिया गया है, जिसके माध्यम से मनमर्जी चलाई जायेगी।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में जो नियमावली बनाई गई थी, उसमें सीएनटी-एसपीटी एक्ट के उल्लंघन के मामलों में ग्राम सभा को जमीन वापस करवाने का अधिकार दिया गया था। इसके साथ ही, शेड्यूल एरिया में जमीन के हस्तांतरण से पहले उपायुक्त को ग्राम सभा से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया था, लेकिन इन अधिकारों को हटा दिया गया है।

    जिस दिन पेसा नियमावली को पास किया गया, कैबिनेट की उसी बैठक में हिंडाल्को को 850 एकड़ से अधिक जमीन, बिना ग्राम सभा की सहमति के, कोल्हान के नोवामुंडी में दी गई। इसी से सरकार की असली मंशा प्रकट होती है।

    चम्पाई सोरेन ने कहा कि जैसे जल के बिना मछली नहीं रह सकती, वैसे ही जमीन के बिना आदिवासी संस्कृति समाप्त हो जाएगी। अगर शेड्यूल एरिया में कोई भी फैक्ट्री जमीन लेती है तो उसे जमीनदाताओं को एकमुश्त रकम नहीं, बल्कि अपने प्रॉफिट में हिस्सा देते रहना चाहिए और जब कभी भी वह फैक्ट्री बंद हो, जमीन उसके मूल मालिक को लौटाई जानी चाहिए।

    पूर्व सीएम ने कहा कि जिस रूढ़िजन्य विधि एवं धार्मिक प्रथाओं तथा पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को संरक्षण देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा पेसा कानून बनाया गया था, झारखंड की महागठबंधन सरकार ने उसकी आत्मा को कुचल दिया है। हम आदिवासी बहुत सीधे-सादे एवं भोले-भाले होते हैं, और राज्य सरकार इसी सीधेपन का फायदा उठा कर, कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाना चाहती है।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की पारंपरिक व्यवस्था में राज्यपाल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन इस सरकार ने पहले टीएसी से गवर्नर को बाहर किया और अब पेसा में लगभग सारे अधिकार उपायुक्त को दिए गए हैं, ताकि पूरी व्यवस्था को अपने नियंत्रण में रखा जा सके।

    समाज के सदस्यों में पेसा नियमावली को लेकर खासा आक्रोश देखा गया और सभी ने एकजुट होकर, गांव-गांव जाकर, आम जनता को राज्य सरकार के आदिवासी विरोधी रवैए के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।

    इस बैठक में अखिल भारतीय सरना समाज के अध्यक्ष श्री भीम सिंह मुंडा, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रानी टूटी, श्री छोटराय मुंडा, श्री मनोज कुमार समेत आदिवासी समाज के कई लोग शामिल थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Champai Soren statement CNT SPT Act Gram Sabha rights jharkhand political news Khunti news PESA Rule Controversy Tribal Land Issue Tribal rights Jharkhand आदिवासी अधिकार झारखंड आदिवासी भूमि मुद्दा खूंटी समाचार ग्राम सभा अधिकार चम्पाई सोरेन बयान झारखंड राजनीति समाचार पेसा नियमावली विरोध सीएनटी एसपीटी एक्ट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group