Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand News :मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से युवा शतरंज खिलाड़ी  अधिराज मित्रा ने की मुलाकात
Breaking News

Jharkhand News :मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से युवा शतरंज खिलाड़ी  अधिराज मित्रा ने की मुलाकात

News DeskBy News DeskFebruary 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची।
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 में (अंडर-14) स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष जमशेदपुर के युवा शतरंज खिलाड़ी श्री अधिराज मित्रा ने 07 से 16 नवंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतिस्पर्धा के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल देशों के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री को श्री अधिराज मित्रा ने अवगत कराया कि वे लोयला स्कूल जमशेदपुर में 8वीं कक्षा के छात्र हैं। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने  अधिराज मित्रा को अपनी ओर से हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य के खिलाड़ियों में खेल के प्रति जज्बा और प्रतिभा सराहनीय रहा है। झारखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाते हुए राज्य का नाम रोशन कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने युवा शतरंज खिलाड़ी श्री अधिराज मित्रा के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अधिराज मित्रा की माता श्रीमती रुना मित्रा, पिता श्री उत्तम मित्रा एवं कोच श्री अभिषेक दास उपस्थित थे।

Jamshedpur: आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, 28 को ओडिशा तट पहुंचेगा, जमशेदपुर में तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, 28 को ओडिशा तट पहुंचेगा, जमशेदपुर में तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश

October 27, 2026

Jharkhand: किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 109 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस

October 27, 2026

Chaibasa: चाईबासा में युवक की टांगी से मार कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

October 27, 2026
Recent Post

Jamshedpur: आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, 28 को ओडिशा तट पहुंचेगा, जमशेदपुर में तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश

October 27, 2026

Jharkhand: किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 109 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस

October 27, 2026

Chaibasa: चाईबासा में युवक की टांगी से मार कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

October 27, 2026

Rahul Gandhi बोले- ‘आरोपी नंबर 4’ ज्ञानेश कुमार को हटाएं PM Modi, ‘30 सेकंड में’ आंदोलन रुक जाएगा

October 27, 2026

Saraikela: हाता-चाईबासा मार्ग पर बाघरायसाई गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर

October 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group