Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Nikay Chunav: BJP ने JMM सरकार पर निकाय चुनावों को प्रभावित करने के लगाये आरोप, मंईयां सम्मान योजना में 20,000 लोन देने पर उठाये सवाल, आयोग में शिकायत दर्ज
    Breaking News

    Jharkhand Nikay Chunav: BJP ने JMM सरकार पर निकाय चुनावों को प्रभावित करने के लगाये आरोप, मंईयां सम्मान योजना में 20,000 लोन देने पर उठाये सवाल, आयोग में शिकायत दर्ज

    News DeskBy News DeskFebruary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार पर सोमवार को आगामी नगर निगम चुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थियों को 20,000 रुपये का व्यापार ऋण देने की खबरें फैलाकर चुनाव आचार संहिता का कथित उल्लंघन किया है। भाजपा के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रमुख सुधीर कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने इस कथित घोषणा के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई और इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया।
    झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल कांग्रेस ने भाजपा की शिकायत को निराधार बताया।

    कुमार ने दावा किया, झारखंड के प्रमुख समाचार पत्रों में 8 फरवरी, 2026 को प्रमुखता से यह खबर प्रकाशित हुई कि  मंईयां योजना  की लाभार्थियों को व्यापार के लिए 20,000 रुपये का ऋण दिया जाएगा। यह खबर झारखंड नगर निगम चुनावों को प्रभावित करने के इरादे से सरकार के इशारे पर प्रकाशित की गई थी।

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    उन्होंने कहा कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। हमने आयोग से इसकी जांच करने और इसे प्रसारित करने वाले अधिकारी की पहचान करने की मांग की। संबंधित अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।”
    राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों के नगर निगम चुनावों के लिए आयोग ने 27 जनवरी को चुनाव आदर्श आचार संहिता की घोषणा की थी। राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए मतदान 23 फरवरी को होना है और मतगणना 27 फरवरी को होगी।

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    कांग्रेस की राज्य इकाई के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “सरकार ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान या घोषणा नहीं की है। भाजपा अखबारों में छपे लेखों के आधार पर कार्रवाई की मांग कर रही है, जो हास्यास्पद है। शिकायत निराधार है। राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्नों पर नहीं लड़े जाते हैं हालांकि उम्मीदवारों को पार्टियों का समर्थन प्राप्त होता है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 loan under Maiyaan Samman Yojana 000 लोन देने पर उठाये सवाल files complaint with commission Jharkhand Nikay Chunav: BJP accuses JMM government of influencing civic elections Jharkhand Nikay Chunav: BJP ने JMM सरकार पर निकाय चुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया questions ₹20 आयोग में दर्ज करायी शिकायत मंईयां सम्मान योजना में 20
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    August 30, 2026

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    August 30, 2026

    Jharkhand: भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत, कई आवास क्षतिग्रस्त, धंसकर 35 फीट नीचे चली गयी सड़क

    August 30, 2026
    Recent Post

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    August 30, 2026

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    August 30, 2026

    Jharkhand: भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत, कई आवास क्षतिग्रस्त, धंसकर 35 फीट नीचे चली गयी सड़क

    August 30, 2026

    Share Bazar: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा

    August 30, 2026

    Jamshedpur: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, एमजीएम और सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group