Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड में त्योहारों को लेकर हाई अलर्ट, CM हेमन्त सोरेन ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश
    Breaking News

    झारखंड में त्योहारों को लेकर हाई अलर्ट, CM हेमन्त सोरेन ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश

    News DeskBy News DeskMarch 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची।

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर आज उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक से आगामी पर्व- त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा, साफ-सफाई और बिजली-पानी की आपूर्ति समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करने के क्रम में कई अहम निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से सभी पर्व -त्यौहार संपन्न हों। त्यौहार के नाम पर अशांति, हिंसा और उप्रदव नहीं हों। ऐसे में पुलिस- प्रशासन 24 घंटे अलर्ट मोड में रहे। विधि व्यवस्था के संधारण में खलल डालने वालों पर त्वरित एक्शन होना चाहिये।

    पुलिस बलों की पर्याप्त तैनाती होनी चाहिए, इनफॉर्मर्स भी रखें

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ईद, सरहुल और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के साथ हनुमान जयंती और महावीर जयंती समेत कुछ और पर्व भी मनाने की परंपरा चलती आ रही है। ऐसे में इन सभी पर्व- त्यौहारों के संपन्न होने तक सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिये । पर्याप्त संख्या में पुलिस वालों की तैनाती रहे। सुरक्षा में तैनात सभी जवान हर वक्त सतर्क रहें। इनफॉर्मर्स को भी जोडें ताकि कोई भी एक्टिविटी की जानकारी तुरंत प्रशासन के पास पहुंच सके।

    संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों के आसपास कड़ी सुरक्षा हो

    मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों से कहा कि चिन्हित किए गए संवेदनशील इलाकों तथा धार्मिक स्थलों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। यहां किसी भी सूरत में किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि नहीं होनी चाहिए, जिससे शांति भंग होने की आशंका बने। उन्होंने जिलों को निर्देश दिया कि वे सभी समुदाय के लोगों का सहयोग जरूर लें।

    भीड़ भाड़ वाले इलाके और जुलूस मार्ग की विशेष निगरानी हो

    मुख्यमंत्री ने सभी जिलों से कहा कि पर्व – त्यौहार के मौके पर निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर जुलूस रूट तथा भीड़ भाड़ वाले इलाकों की विशेष निगरानी होनी चाहिए। इसके लिए जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन कर सुरक्षा से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली जानी चाहिए। पुलिस बलों की तैनाती के साथ सुरक्षा से संबंधित तमाम उपकरणों की भी उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए।

    जुलूस के दौरान की तमाम एक्टिविटीज का डॉक्यूमेंटेशन तैयार करें

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के मौके पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा और जुलूस के दौरान की तमाम एक्टिविटीज का पूरा डॉक्यूमेंटेशन तैयार करें। इससे आगे आने वाले त्योहारों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित रणनीति तैयार करने में काफी सहूलियत होगी।

    सोशल मीडिया और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग पर्व – त्योहारों के मौकों पर अशांति और उपद्रव करने की जुगात में रहते हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें । इसके साथ सोशल मीडिया की भी लगातार निगरानी होनी चाहिए। सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित एक्शन लें।

    महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम हो

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व- त्योहारों की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चों की भागीदारी भी होती है। ऐसे में उनकी सुविधा तथा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी वजह से कोई अप्रिय घटना हो जाय तो उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए सारी तैयारियां होनी चाहिए।

    जुलूस मार्ग में सेफ जोन बनाएं, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी व्यवस्था हो

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलूस मार्ग में जगह-जगह सेफ जोन बनाकर रखें। यहां आपातकालीन स्थिति से निपटाने की भी पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि, कोई घटना अथवा दुर्घटना होती है तो लोगों को ऐसे सेफ जोन में सुरक्षित लाया जा सके।

    मुख्यमंत्री ने जिलों से विधि -व्यवस्था को लेकर की जा रही तैयारियों की ली जानकारी

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान विधि -व्यवस्था संधारण के सिलसिले में की जा रही तैयारियों की जानकारी जिलों से ली। मुख्यमंत्री ने जिलों से कहा कि अगर किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसका समाधान तुरंत निकालें। इसमें सभी समुदायों का सहयोग प्राप्त करें। त्योहारों के नाम पर किसी को अशांति पैदा करने की इजाजत नहीं होगी। सभी जिला प्रशासन अलर्ट मोड में रहे ताकि सभी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

    मुख्यमंत्री ने ये निर्देश भी दिए

    ◆ शोभा यात्रा के दौरान जुलूस मार्ग में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था हो।

    ◆ शोभा यात्रा में उत्तेजक और भड़काऊ गाने नहीं बजे, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जिला प्रशासन सभी पूजा समितियों और अखाड़ों से समन्वय बनाकर उन्हें प्री- रिकार्डेड रिकॉर्ड गानों की पेनड्राइव उपलब्ध कराए ।

    ◆ संवेदनशील स्थलों तथा धार्मिक स्थलों के आसपास निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था हो। पूरे शोभायात्रा की वीडियोग्राफी होनी चाहिए । जुलूस मार्ग में ड्रोन के माध्यम से एरियल सर्विलांस की भी व्यवस्था करें ।

    ◆ फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, दंगा रोधी वाहनों और, वॉटर कैनन जैसे सभी सुरक्षात्मक उपकरणों- को तैयार रखें, ताकि आपातकालीन स्थिति में उसका त्वरित इस्तेमाल हो सके।

    ◆ शोभा यात्रा में शामिल होने वाले झण्डों की लंबाई को लेकर हाईकोर्ट के आदेश का पालन सुनिश्चित करने की पहल हो

    मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती वंदना दादेल, डीजीपी श्रीमती तदाशा मिश्रा, एडीजी (ऑपरेशन) श्री टी कंडास्वामी, आईजी (स्पेशल ब्रांच) श्री प्रभात कुमार, आईजी (ऑपरेशन) श्री माइकल राज और आईजी (प्रोविजन) श्री मयूर पटेल मौजूद थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CCTV drone surveillance India CM Hemant Soren meeting communal harmony India crowd control police India Eid Sarhul Ram Navami Jharkhand Eid security arrangements emergency services Jharkhand festival preparedness India festival security India Hemant Soren News Indian police alert news Jharkhand Administration News Jharkhand festival security Jharkhand Government Update Jharkhand Law and Order Jharkhand Police Alert law and order India news police deployment Jharkhand public safety festival India Ram Navami security 2026 Ranchi News Today safe zone festival Sarhul festival Jharkhand security measures festivals social media monitoring police मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group