Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand Police: देशभर के 490 पुलिसकर्मियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’, झारखंड पुलिस के 28 अफसरों और कर्मियों को भी किया जाएगा सम्मानित
Headlines

Jharkhand Police: देशभर के 490 पुलिसकर्मियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’, झारखंड पुलिस के 28 अफसरों और कर्मियों को भी किया जाएगा सम्मानित

News DeskBy News DeskNovember 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ) के कुल 490 कर्मियों को शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ प्रदान करने की घोषणा की गई। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। इस सूची में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 14 अधिकारी भी शामिल हैं। इस पुरस्कार की शुरुआत गृह मंत्रालय ने एक फरवरी 2024 को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से की थी।

बयान के अनुसार, यह पदक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस बलों, सुरक्षा संगठनों, खुफिया इकाइयों, शाखाओं एवं विशेष शाखाओं, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और असम राइफल्स के सदस्यों को प्रदान किया जाता है।
यह पुरस्कार पांच श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। इनमें अभियान में उत्कृष्टता, जांच में असाधारण सेवा, विशिष्ट प्रदर्शन, अदम्य एवं साहसिक खुफिया सेवा तथा फॉरेंसिक विज्ञान में सराहनीय कार्य शामिल हैं।

झारखंड से पदकों से सम्मानित होने वालों में आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा, डीसी मिथिलेश कुमार, डीएसपी ज्ञान रंजन और चंदन कुमार के अलावा इंस्पेक्टर रमेश मुर्मू, अमित रोशन कुल्लू और मनोरंजन प्रसाद सिंह शामिल हैं। वहीं, सब इंस्पेक्टर अमृत केरकेट्टा, संदीप तिर्की, प्रभात कुमार महतो, गौतम राणा और दीनबंधु हांसदा को भी इस पदक के लिए चुना गया है. इनके अलावा एएसआई लोहरा मुंडा और माधव लाल टोप्पो, हवलदार जालिंद्र साहू तथा आरक्षी ऋषि रंजन, शिव कुमार महतो और फिरदौस अंसारी का नाम भी सूची में शामिल है।

Jamshedpur: टेल्को की युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

गृह मंत्रालय की सूची में झारखंड के सभी 28 पुलिसकर्मियों को स्पेशल ऑपरेशन फील्ड के तहत रखा गया है। इनके अभियान की अवधि 22 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 तक दर्ज है. यह सम्मान पुलिसकर्मियों के विशेष अभियान में किए गए कार्यों और योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है।

झारखंड के पुलिसकर्मियों का राष्ट्रीय स्तर पर इस सम्मान के लिए चयन होना राज्य पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। खास बात यह है कि इस सूची में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ जमीनी स्तर पर अभियान में शामिल रहने वाले जवानों को भी जगह मिली है।

Jamshedpur: 4 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन सभी मतदान केंद्रों पर 3 घंटे लगाएगा चुनावी पाठशाला

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टेल्को की युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

November 2, 2026

Jamshedpur: 4 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन सभी मतदान केंद्रों पर 3 घंटे लगाएगा चुनावी पाठशाला

November 2, 2026

Jamshedpur: मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार

November 2, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टेल्को की युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

November 2, 2026

Jamshedpur: 4 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन सभी मतदान केंद्रों पर 3 घंटे लगाएगा चुनावी पाठशाला

November 2, 2026

Jamshedpur: मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार

November 2, 2026

CM हेमंत सोरेन कल परिवार के साथ पहुंचेंगे चांडिल, ननिहाल में करेंगे रस्म अदायगी

November 2, 2026

Adityapur आदित्यपुर में साप्ताहिक हाट में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

November 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group