Site icon Lahar Chakra

Jharkhand police: पुलिस वाहन के खड़े ट्रक से टकराने से कांस्टेबल की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

Dhanbad. झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार तड़के एक पुलिस वाहन के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है, जबकि अन्य दो खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी मार्ग पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे उस समय हुई जब पुलिसकर्मी धनबाद के मैथन बांध चौकी क्षेत्र में छापेमारी के बाद हजारीबाग लौट रहे थे।

चलकुशा थाना प्रभारी सूर्यकांत ने बताया कि मृतक कांस्टेबल की पहचान कोडरमा जिले के जयनगर निवासी राम लखन यादव (55) के रूप में हुई है। धनबाद के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-1) कुमार विनोद ने बताया, ‘तीन कांस्टेबल और एक चालक को छापेमारी के लिए धनबाद भेजा गया था। लौटते समय चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक ट्रक से टकरा गया।

Exit mobile version