Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, धनबाद के जज की हत्या के मामले में दोषियों की उम्रकैद की सजा बरकरार
Breaking News

Jharkhand: हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, धनबाद के जज की हत्या के मामले में दोषियों की उम्रकैद की सजा बरकरार

News DeskBy News DeskJuly 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड उच्च न्यायालय ने 2021 में धनबाद के तत्कालीन जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए दो आरोपियों की आजीवन कारावास की सजा को मंगलवार को बरकरार रखा। दोनों दोषियों ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत द्वारा सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी। न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की पीठ ने 22 अप्रैल को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने मंगलवार को फैसला सुनाया।

आदेश में कहा गया, ‘‘अपीलकर्ताओं का कृत्य अत्यंत गंभीर है और जिस दुस्साहस के साथ इसे अंजाम दिया गया, वह न्यायपालिका के लिए सीधी चुनौती है। इससे न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं भी सामने आई हैं। मामले के विस्तृत रिकॉर्ड के आधार पर अपीलकर्ताओं की संलिप्तता और दोष स्पष्ट रूप से सिद्ध होता है।’’
धनबाद के विशेष सीबीआई न्यायाधीश ने छह अगस्त 2022 को तत्कालीन जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या के मामले में दोषी लखन कुमार वर्मा और राहुल कुमार वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। धनबाद में 28 जुलाई 2021 को जिला अदालत के पास रणधीर वर्मा चौक पर सुबह की सैर के दौरान न्यायाधीश आनंद को एक ऑटो-रिक्शा ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा था कि न्यायाधीश आनंद सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी आगे की सीट पर दो लोगों को लेकर जा रहा एक ऑटो-रिक्शा अचानक उनकी ओर मुड़ा, पीछे से टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल आनंद ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कराई थी। शुरुआत में इस मामले की जांच पुलिस ने की थी, लेकिन कोई ठोस सफलता नहीं मिलने पर तीन अगस्त 2021 को जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया था।

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

October 9, 2026

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026

Jharkhand DGP की नियुक्ति के नियम को Supreme court सख्त, राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब

October 8, 2026
Recent Post

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

October 9, 2026

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026

Jharkhand DGP की नियुक्ति के नियम को Supreme court सख्त, राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब

October 8, 2026

Jharkhand Highcourt ने दुष्कर्म मामले में दिया बड़ा फैसला, आरोपियों की 20 साल कैद की सजा रखी बरकरार, ये टिप्पणी भी की?

October 8, 2026

Jamshedpur: XLRI में ’13वें डॉ. वर्गीज कुरियन मेमोरियल ओरेशन ऑन सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ का आयोजन आज

October 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group