Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»झारखंड पुलिस को मिलेंगे 2952 नए वाहन, नीलाम होंगी 2212 पुरानी जर्जरहाल गाड़ियां
Breaking News

झारखंड पुलिस को मिलेंगे 2952 नए वाहन, नीलाम होंगी 2212 पुरानी जर्जरहाल गाड़ियां

News DeskBy News DeskJuly 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची : पुलिस के आधुनिकीकरण और संसाधन बढ़ाए जाने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी. अब झारखंड सरकार ने राज्य के पुलिस बेड़े को आधुनिक बनाने के लिए बड़ी पहल की है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में झारखंड पुलिस के लिए 2952 नए वाहनों की खरीदारी को मंजूरी दी गई है. इसके तहत 1255 एसयूवी और 1697 हाई स्पीड बाइक खरीदी जाएंगी.

राज्य के 606 थानों को इस योजना से सीधा लाभ मिलेगा, जिनमें 282 नक्सल प्रभावित थाने भी शामिल हैं. इन इलाकों में तेज और सुरक्षित गश्ती के लिए नए वाहनों की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी. वाहन दुरुस्त नहीं होने के कारण पुलिस को अपराध नियंत्रण में कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 2212 अनफिट वाहनों की नीलामी की जाएगी. इनमें 1004 चारपहिया और 1102 दोपहिया वाहन शामिल हैं. इन पुराने वाहनों को हटाकर पुलिस विभाग को नए वाहनों से लैस किया जाएगा.

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है. उन्होंने कहा, “पुलिस को समय पर कार्रवाई करने और जनता की शिकायतों पर त्वरित रिस्पॉन्स के लिए यह जरूरी कदम है.” नई एसयूवी और बाइक से पुलिस को अपराधियों का पीछा करने और आपात स्थितियों में तेजी से मौके पर पहुंचने में मदद मिलेगी.

जल्द की थानों को की जाएगी वाहनों की डिलीवरी

Jharkhand: नाबालिग लड़की को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा, नाराज ग्रामीणों ने महिला समेत दो लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा, जानें मामला?

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो सहित अन्य गाड़ियां और हाई स्पीड बाइक खरीदने के लिए आवश्यक फंड भी जारी कर दिया गया है. जल्द ही इन वाहनों की डिलीवरी थानों को कर दी जाएगी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

November 12, 2026
Recent Post

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

November 13, 2026

Jharkhand: नाबालिग लड़की को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा, नाराज ग्रामीणों ने महिला समेत दो लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा, जानें मामला?

November 13, 2026

Share Bazar: शेयर बाजारों में मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex 460 अंक लुढ़का

November 13, 2026

Tata Steel 55.94 करोड़ रुपए जल शुल्क झारखंड सरकार को चुकाएगी, 30 साल पुराना विवाद सुलझा

November 13, 2026

Jamshedpur: MGM में जौंडिस से पीड़ित बच्चे की मौत, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस, निजी वाहन पर खर्च करने पड़े 3000 रुपये

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group