Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Police: पुलिस पर ‘प्रताड़ना’ का आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या, तीन पुलिसकर्मी निलंबित
    Breaking News

    Jharkhand Police: पुलिस पर ‘प्रताड़ना’ का आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    News DeskBy News DeskJune 16, 2026Updated:June 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के रांची जिले में एक व्यक्ति द्वारा कथित पुलिस प्रताड़ना के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जिनमें एक थाना प्रभारी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
    अधिकारियों ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया, क्योंकि 44 वर्षीय प्रधान यादव, जो धुर्वा थाना क्षेत्र के डीटी खटाल इलाके के निवासी थे, ने अपने पांच पन्नों के सुसाइड नोट में पुलिस अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने सोमवार को आत्महत्या कर ली थी। बताया गया कि उसने पांच जून को थाने में अपने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

    आरोप में कहा गया कि जांच अधिकारी (आईओ) लाल मोहन पांडे और उनके सहयोगी जितेंद्र टुडू उस पर दबाव बना रहे थे कि वह मामले को “सुलझा ले” और अपने पड़ोसी जितेंद्र यादव व अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय समझौता कर ले। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने कहा कि धुर्वा थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा, लाल मोहन पांडे और जितेंद्र टुडू को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के लिए हटिया के डीएसपी के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई है और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी विधानसभा में 15 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

    हटिया के डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारियों ने उसकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसके और उसके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

    DHANBAD NEWS: बीना यार्ड रीमॉडेलिंग से 12 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

    उन्होंने बताया कि सोमवार को पीड़ित की पत्नी सविता देवी के बयान के आधार पर 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और सभी आरोपी फरार हैं, लेकिन उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में जितेंद्र यादव मुख्य आरोपी है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Police: Youth commits suicide after accusing police of ‘harassment’; three police personnel suspended. Jharkhand Police: पुलिस पर ‘प्रताड़ना’ का आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या तीन पुलिसकर्मी निलंबित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी विधानसभा में 15 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

    August 21, 2026

    DHANBAD NEWS: बीना यार्ड रीमॉडेलिंग से 12 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

    August 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो में सुवर्णरखा नदी किनारे घरों पर चला बुलडोजर, स्थानीय लोगों के विरोध के बीच प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

    August 21, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी विधानसभा में 15 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

    August 21, 2026

    DHANBAD NEWS: बीना यार्ड रीमॉडेलिंग से 12 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

    August 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो में सुवर्णरखा नदी किनारे घरों पर चला बुलडोजर, स्थानीय लोगों के विरोध के बीच प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

    August 21, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने की सूचना के बाद हड़कंप, जगुआर के बम डिस्पोजल की टीम तलाश में जुटी

    August 21, 2026

    Rahul Gandhi: डीसीपी कार्यालय पर राहुल का धरना, पैलेट गन मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

    August 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group