Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Politics: सीता सोरेन पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को सौंपा वीडियो, कहा, भाजपा इरफान अंसारी की छवी खराब करने की कर रही कोशिश
    Elections

    Jharkhand Politics: सीता सोरेन पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को सौंपा वीडियो, कहा, भाजपा इरफान अंसारी की छवी खराब करने की कर रही कोशिश

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई ने शनिवार को निर्वाचन आयोग को एक ज्ञापन सौंपा और राज्य सरकार में मंत्री एवं पार्टी के नेता इरफान अंसारी की छवि कथित तौर पर धूमिल करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. इससे पहले, भाजपा की प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि अंसारी ने पार्टी नेता सीता सोरेन के बारे में कथित तौर अपमानजनक टिप्पणी की है.

    सोरेन ने अंसारी की कथित टिप्पणी का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया. उन्होंने मंत्री से माफी की मांग की. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अंसारी ने दावा किया कि वीडियो में ‘छेड़छाड़’ की गई है. कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार को एक ‘पेन ड्राइव’ दिया, जिसमें अंसारी का ‘‘मूल’’ वीडियो होने का दावा किया गया. प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि भाजपा अंसारी की छवि धूमिल करने की कोशिश के तहत सोशल मीडिया पर वीडियो का ‘भ्रामक’ और ‘छेड़छाड़ किया गया’ संस्करण प्रसारित कर रही है.

    Jharkhand: रांची आने वाली इंडिगो की एयरबस A321 विमान में AC फेल, परेशान रहे 168 पैसेंजर

    भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जामताड़ा सीट पर अंसारी के खिलाफ सीता सोरेन को मैदान में उतारा है, जहां दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता ने कहा कि अंसारी लगातार भाजपा नेताओं के निशाने पर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अंसारी के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं. चूंकि भाजपा जामताड़ा सीट पर पिछड़ रही है, इसलिए उसके नेता प्रासंगिक बने रहने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं.’

    Jamshedpur: बिष्टूपुर के डबल डाउन पब एंड बार में छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट, चाकूबाजी, दो युवक जख्मी, दो लोग हिरासत में

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP is trying to tarnish the image of Irfan Ansari Jharkhand Politics: Congress submitted a video to the Election Commission in the comment case on Sita Soren said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: रांची आने वाली इंडिगो की एयरबस A321 विमान में AC फेल, परेशान रहे 168 पैसेंजर

    June 28, 2026

    Jamshedpur: बिष्टूपुर के डबल डाउन पब एंड बार में छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट, चाकूबाजी, दो युवक जख्मी, दो लोग हिरासत में

    June 28, 2026

    Jamahedpur: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 27 जून से 5 जुलाई तक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने का फैसला, यह है वजह?

    June 28, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: रांची आने वाली इंडिगो की एयरबस A321 विमान में AC फेल, परेशान रहे 168 पैसेंजर

    June 28, 2026

    Jamshedpur: बिष्टूपुर के डबल डाउन पब एंड बार में छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट, चाकूबाजी, दो युवक जख्मी, दो लोग हिरासत में

    June 28, 2026

    Jamahedpur: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 27 जून से 5 जुलाई तक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने का फैसला, यह है वजह?

    June 28, 2026

    Jamshedpur. ब्रेन मलेरिया का कहर, एमजीएम अस्पताल में 20 से अधिक मरीज भर्ती, कई गंभीर

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जुटेगी रेल सिविल डिफेंस टीम, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group