Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में हार पर राजद से वार-पलटवार के बाद कांग्रेस के बदले सुर, कहा-हार के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ना ठीक नहीं, नतीजों का गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा
    Breaking News

    Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में हार पर राजद से वार-पलटवार के बाद कांग्रेस के बदले सुर, कहा-हार के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ना ठीक नहीं, नतीजों का गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा

    News DeskBy News DeskJune 21, 2026Updated:June 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को कहा कि राज्यसभा चुनाव के नतीजों का राज्य में सत्ताधारी ‘इंडिया’ गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वे सत्ता हथियाने की भारतीय जनता पार्टी की साजिश के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के बीच राज्यसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा की जाएगी और आरोप लगाया कि उनका उम्मीदवार (विधायकों की) खरीद-फरोख्त की वजह से हार गया। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने पार्टी विधायकों के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह सच है कि कांग्रेस उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव हार गए। हार के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ना ठीक नहीं है। सत्ता हथियाने की भाजपा की साजिश का मुकाबला करने के मकसद से ही सत्ताधारी गठबंधन बनाया गया था। राज्यसभा चुनाव के नतीजों का गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यह भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा।”

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद भाजपा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से पार्टी के राज्य प्रभारी के. राजू पर लगाए गए आरोप “दुर्भाग्यपूर्ण और बेबुनियाद” थे। ‘क्रॉस-वोटिंग’ के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी ने बृहस्पतिवार को झारखंड में राज्यसभा की दो सीट में से एक पर जीत हासिल की और कांग्रेस के प्रणव झा को हराया।

    Yoga Day: कोलकाता के रेड रोड पर PM मोदी के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, प्रधानमंत्री ने मुद्राएं सुधारने में की मदद

    दूसरी सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम निर्वाचित हुए। भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के पास 24 विधायक हैं। झारखंड से राज्यसभा में सीट जीतने के लिए 81 सदस्यों वाली विधानसभा में ‘प्रथम वरीयता’ वाले कम से कम 28 वोट की जरूरत होती है। झामुमो और कांग्रेस समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के पास सदन में 56 सदस्य हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा, यह जगजाहिर है कि चुनाव में पैसों का खेल हुआ, जिससे भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत हुई। महागठबंधन के पास 56 वोट थे, लेकिन छह वोट कहां गायब हो गए? भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पास सिर्फ 24 वोट थे। उनके पास अतिरिक्त छह वोट कहां से आए? साफ है कि इसमें धोखा और विश्वासघात हुआ और यह विश्वासघात महागठबंधन के दूसरे उम्मीदवार के साथ हुआ।”

    उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट थे और उन्होंने पार्टी उम्मीदवार प्रणव झा के पक्ष में अपना वोट डाला। भाकपा (माले) लिबरेशन की झारखंड इकाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई ‘क्रॉस-वोटिंग’ की जांच की मांग की, जिसके कारण कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार हुई थी। चुनाव नतीजों के बाद राजद ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू के बयानों की आलोचना की। राजू ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा (माले) लिबरेशन पर “धोखा” देने का आरोप लगाया था।
    नथवाणी को 28 वोट मिले, जबकि झा को 20 वोट मिले। चुनाव में राम को 30 वोट मिले, जबकि तीन वोट (दो भाजपा से और एक कांग्रेस से) अमान्य पाए गए।

    NEET Exam Center Controversy: नीट-यूजी के लिए छात्र को मिला ‘अबू धाबी’ का परीक्षा केंद्र, NTA का दावा- छात्र ने खुद चुना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Politics: Following a war of words with the RJD over the Rajya Sabha election defeat Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में हार पर राजद से वार-पलटवार के बाद कांग्रेस के बदले सुर stating that blaming each other for the loss is inappropriate and that the results will not impact the alliance. the Congress has softened its stance कहा-हार के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ना ठीक नहीं नतीजों का गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Yoga Day: कोलकाता के रेड रोड पर PM मोदी के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, प्रधानमंत्री ने मुद्राएं सुधारने में की मदद

    June 21, 2026

    NEET Exam Center Controversy: नीट-यूजी के लिए छात्र को मिला ‘अबू धाबी’ का परीक्षा केंद्र, NTA का दावा- छात्र ने खुद चुना

    June 21, 2026

    Sibu Soren Padma Award: झामुमो के दिवंगत संस्थापक शिबू सोरेन सहित 65 हस्तियों को 23 जून को मिलेगा पद्म पुरस्कार

    June 21, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में हार पर राजद से वार-पलटवार के बाद कांग्रेस के बदले सुर, कहा-हार के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ना ठीक नहीं, नतीजों का गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा

    June 21, 2026

    Yoga Day: कोलकाता के रेड रोड पर PM मोदी के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, प्रधानमंत्री ने मुद्राएं सुधारने में की मदद

    June 21, 2026

    NEET Exam Center Controversy: नीट-यूजी के लिए छात्र को मिला ‘अबू धाबी’ का परीक्षा केंद्र, NTA का दावा- छात्र ने खुद चुना

    June 21, 2026

    Sibu Soren Padma Award: झामुमो के दिवंगत संस्थापक शिबू सोरेन सहित 65 हस्तियों को 23 जून को मिलेगा पद्म पुरस्कार

    June 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप, कई वाहन चालकों ने किया हंगामा

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group