Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand politics: झामुमो को प्रत्याशी की जरूरत है, तो हमें बताये, 5-10 भेज देंगे, प्रत्याशी घोषित नहीं करने पर भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता ने साधा निशाना
    Elections

    Jharkhand politics: झामुमो को प्रत्याशी की जरूरत है, तो हमें बताये, 5-10 भेज देंगे, प्रत्याशी घोषित नहीं करने पर भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता ने साधा निशाना

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि आज झामुमो की स्थिति ऐसी है कि वह प्रत्याशी घोषित नहीं कर पा रहा है. अगर चार-पांच साल तक शासन करने के बाद भी झामुमो को प्रत्याशी नहीं मिले तो इससे ज्यादा दुर्भाग्य की क्या बात हो सकती है. श्री सरमा मंगलवार को रांची पहुंचने के बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मैं पहली बार झारखंड में चुनाव देख रहा हूं. लेकिन इससे पहले वर्ष 2014 व 2019 में जो भी प्रभारी व सह प्रभारी थे, सबने फोन कर हमारा अभिनंदन किया है. कहा कि बहुत दिनों बाद टिकट बंटवारे के बाद इस बार पार्टी में ज्यादा असंतोष नहीं है. अच्छे प्रत्याशियों की घोषणा हुई है. खास कर भूपेंद्र यादव ने कहा कि झारखंड में बढ़िया काम हुआ है.

    झामुमो सत्ता में है. लेकिन उनके पास उम्मीदवार नहीं : हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि झामुमो सत्ताधारी दल है. लेकिन उनके पास उम्मीदवार नहीं है, इसलिए हमारी पार्टी से जिनको टिकट नहीं मिला, उन्हें शामिल कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि असम में भाजपा ने कांग्रेस से लाकर किसी को टिकट नहीं दिया. अगर झामुमो को प्रत्याशी की जरूरत थी, तो हमें बताते. अगर पांच से 10 प्रत्याशी की जरूरत है, तो हम भेज देंगे. मुझे तो मालूम ही नहीं था कि इनके पास प्रत्याशी ही नहीं है. श्री सरमा ने बताया कि आज जो नेता झामुमो में शामिल हो रहे हैं, उन्होंने उनसे मुलाकात की थी. इसमें कुणाल षाडंगी समेत कई लोग शामिल हैं. इन्होंने असम व ओडिशा में हमसे संपर्क किया था. लेकिन इनके लिए हमारे पास जगह ही नहीं थी.

    Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता महिला से ठग लिए दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, मामला दर्ज
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Himanta targeted BJP's assembly election co-incharge for not declaring the candidate Jharkhand politics: If JMM needs a candidate then tell us we will send 5-10
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम

    June 7, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता महिला से ठग लिए दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, मामला दर्ज

    June 7, 2026

    Nitin Naveen Jharkhand visit: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड पहुंचे, आज जाएंगे बोकारो, कॉकरोच जनता पार्टी पर उठाए सवाल

    June 7, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम

    June 7, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता महिला से ठग लिए दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, मामला दर्ज

    June 7, 2026

    Nitin Naveen Jharkhand visit: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड पहुंचे, आज जाएंगे बोकारो, कॉकरोच जनता पार्टी पर उठाए सवाल

    June 7, 2026

    Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए JMM ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया, दूसरी सीट पर अब भी पेंच, BJP नेता गौरव वल्लभ ने नामांकन फॉर्म खरीदा

    June 7, 2026

    LPG Price Hike: महंगाई का फिर झटका, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, 3 माह में यह दूसरी वृद्धि

    June 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group