


Ranchi.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर एवं वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में 16वें वित्त आयोग की टीम के झारखंड दौरे के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से की गई तैयारियों से अवगत हुए. मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम आज बुधवार से चार दिवसीय झारखंड दौरे पर है.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वित्त आयोग की टीम के समक्ष झारखंड के विकास का रोडमैप रखें.मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वित्त आयोग की टीम के समक्ष राज्य के विकास का रोडमैप रखें. शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की रफ्तार तेज हो, इस उद्देश्य के साथ सरकार लगातार आगे बढ़ रही है. राज्य में कई ऐसे सेक्टर हैं, जिस पर अधिक फोकस करने की आवश्यकता है.
वित्त आयोग के समक्ष राज्य सरकार की सिफारिश ऐसी हो, जिससे सभी वर्ग-समुदाय के लोगों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वित्त आयोग के समक्ष राज्य सरकार की ओर से कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को रखने संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.



