Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव और चीफ इंजीनियर को हाइकोर्ट में नहीं मिली माफी, कैजुअल ड्रेस में आने पर भी चेतावनी, लगाया जुर्माना, ये है वजह?
    Breaking News

    Jharkhand: जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव और चीफ इंजीनियर को हाइकोर्ट में नहीं मिली माफी, कैजुअल ड्रेस में आने पर भी चेतावनी, लगाया जुर्माना, ये है वजह?

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.झारखंड हाईकोर्ट ने जल संसाधन विभाग के शीर्ष अधिकारियों पर अदालत की अवमानना में 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने विभाग के प्रधान सचिव प्रशांत कुमार, मुख्य अभियंता जमील अख्तर, अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार और कार्यपालक अभियंता रंजीत कुजूर को जुर्माना रजिस्ट्रार जनरल के पास जमा करने का निर्देश दिया. यह राशि बाद में झालसा को स्थानांतरित होगी. जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई की तिथि 12 सितंबर तय की. साथ ही कहा कि तय तिथि तक राशि जमा नहीं की गई तो सभी अधिकारियों को कोर्ट में सशरीर हाजिर होना होगा. इस संबंध में लखन प्रसाद यादव ने अवमानना याचिका दायर की है. प्रार्थी को क्लास-थ्री कर्मचारी के रूप में काम करने की अवधि का वेतन देने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रख चार हफ्ते में आदेश का पालन करने का निर्देश दिया था.

    22 अगस्त को प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि विभाग ने सिर्फ 11,87,230 रुपये का ही भुगतान किया, जबकि एक लाख का भुगतान गलत ढंग से दिखाकर शपथपत्र भी दाखिल कर दिया गया. अदालत ने इसे गुमराह करने की कोशिश माना. सुनवाई के दौरान शनिवार को अदालत में हाजिर सभी अधिकारियों ने कोर्ट से माफी मांगी. इस पर कोर्ट ने कहा कि माफी से बात खत्म नहीं हो सकती, क्योंकि यह जानबूझकर किया गया उल्लंघन है.

    Seraikella-Kharsawan:ईचागढ़ के अवैध बालू कारोबार में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मेरा नाम जोड़ कर मेरी साफ छवि धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास – विवेक झा उर्फ छोटू झा

    अदालत ने अधिकारियों की लंबी सेवा और एक अफसर की सेवानिवृत्ति (31 अगस्त 2025) को देखते हुए नरमी बरती. कोर्ट ने अफसरों के कैजुअल ड्रेस में आने पर चेतावनी दी कि भविष्य में गरिमापूर्ण वेशभूषा में ही आएं.

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Principal Secretary and Chief Engineer of Water Resources Department did not get pardon in High Court Jharkhand: जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव और चीफ इंजीनियर को हाइकोर्ट में नहीं मिली माफी कैजुअल ड्रेस में आने पर भी चेतावनी ये है वजह लगाया जुर्माना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan:ईचागढ़ के अवैध बालू कारोबार में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मेरा नाम जोड़ कर मेरी साफ छवि धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास – विवेक झा उर्फ छोटू झा

    July 28, 2026

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    July 28, 2026

    Tatanagar: 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी , नीलांचल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट, नहीं आएगी टाटानगर, कई रीशेड्यूल

    July 28, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan:ईचागढ़ के अवैध बालू कारोबार में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मेरा नाम जोड़ कर मेरी साफ छवि धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास – विवेक झा उर्फ छोटू झा

    July 28, 2026

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    July 28, 2026

    Tatanagar: 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी , नीलांचल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट, नहीं आएगी टाटानगर, कई रीशेड्यूल

    July 28, 2026

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्थर खनन के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे, खनन बंद करने की मांग

    July 28, 2026

    Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

    July 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group