Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JHARKHAND : रेलवे लोको पायलट और उसकी पत्नी को चाकू मारकर चेन लूट ले गये
    Breaking News

    JHARKHAND : रेलवे लोको पायलट और उसकी पत्नी को चाकू मारकर चेन लूट ले गये

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2024Updated:July 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • अपराधी से भिड़ गया था एएलपी रोशन कुमार, रेल अस्पताल धनबाद में पति-पत्नी का चल रहा इलाज

    GOMO. गोमो लोको कॉलोनी निवासी सहायक लोको पायलट रोशन कुमार के आवास में अपराधी ने घुस कर रोशन कुमार और उसकी पत्नी नूपुर कुमारी को चाकू मार कर घायल कर दिया और उसकी पत्नी के गले की सोना की चेन लूट ली. घायल दंपती का इलाज रेलवे अस्पताल धनबाद में चल रहा है. स्थिति खतरे से बाहर है. नुपूर के गर्दन, बांह व पैर में चाकू मारा गया है, जबकि रोशन की गर्दन में चाकू मारा गया है.

    नकली पिस्टल और चप्पल छोड़ गए अपराधी

    जाने के क्रम में अपराधी एक पिस्टल व अपनी चप्पल छोड़ गये. पिस्टल नकली है. बताया जाता है कि एक ही अपराधी घर में घुसा था. दंपती सो रहे थे. घुसते ही अपराधी ने रोशन की गर्दन में चाकू से वार कर दिया. नींद खुलने के बाद साहस का परिचय देते हुए रेल कर्मी भिड़ गये. इसी बीच अपराधी ने चाकू चला दिया. फिर अपने को कमजोर होता देख पत्नी के गले से चेन छीन कर भाग गया. इसी दौरान एक नकली पिस्तौल तथा चप्पल उसकी रेलवे आवास में छूट गयी.

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    पत्नी के पैर, गर्दन तथा बांह में चोट

    रोशन ने बताया कि उसकी पत्नी के पैर, गर्दन तथा बांह में चोट लगी है. कहा घटना के तुरंत बाद पत्नी को लेकर हरिहरपुर थाना चले गये, जहां से पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहूबहियार में भर्ती कराया. वहां से धनबाद भेज दिया. हरिहरपुर पुलिस ने रेल आवास का मुआयना किया है. पुलिस ने अस्पताल में जाकर भुक्तभोगी का बयान लिया है. इधर सूचना पाकर कई रेलकर्मियों ने पीड़ित से मुलाकात की.

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    assistent loco poilet gomo station
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    September 4, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    September 4, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    September 4, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    September 4, 2026

    BJP ने CM हेमंत सोरेन, congress नेता राहुल गांधी पर सरकारी परीक्षाओं के आयोजन की निविदा देने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये

    September 4, 2026

    Jharkhand: बाइक सवार हमलावरों ने सड़क किनारे अपनी कार रोककर फोन पर बात कर रहे व्यक्ति को मारी गोली, मौत

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group