Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»Jharkhand Reaction On Budget : कांग्रेस बोली, बजट में की गयी है झारखंड की पूरी तरह उपेक्षा, भाजपा बोली, सभी का ख्याल रखा
    Jharkhand

    Jharkhand Reaction On Budget : कांग्रेस बोली, बजट में की गयी है झारखंड की पूरी तरह उपेक्षा, भाजपा बोली, सभी का ख्याल रखा

    News DeskBy News DeskJuly 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.कांग्रेस की झारखंड इकाई ने मंगलवार को केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इसमें इस राज्य और उसके लोगों की पूरी तरह उपेक्षा की गयी है.

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में 2024-25 का बजट पेश किया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘ केंद्रीय बजट में झारखंड के लिए कुछ नहीं है. राजनीतिक दबाव में बिहार और आंध्र प्रदेश को बहुत कुछ दिया गया है लेकिन आदिवासी बहुल इस राज्य को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है.

    उन्होंने आरोप लगाया, ‘झारखंड केंद्र की उदासीनता का शिकार हुआ है क्योंकि यहां गैर-भाजपा सरकार का शासन है. वह (केंद्र) राज्य सरकार पर दबाव बनाना चाहता है और अपने राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए लोगों में गुस्सा पैदा करना चाहता है.’

    ठाकुर ने कहा कि झारखंड में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ेगा.

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने दावा किया कि केंद्रीय बजट में समाज के सभी वर्गों खासकर निम्न आय वर्ग अैर मध्य वर्गीय परिवारों का ख्याल रखा गया है.

    वरिष्ठ भाजपा नेता अमर बाउरी ने कहा, ‘‘यह विकासोन्मुखी बजट है और यह 2047 तक विकसित भारत के सपने को हासिल करने में बहुत योगदान देगा।’’

    विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने कहा, ‘ बजट में ऐसी कई बातें हैं जिनसे झारखंड को बहुत मदद मिलेगी. इसमें प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का प्रस्ताव है और आदिवासी बहुल गांवों एवं आकांक्षी जिलों में इसे पूर्ण रूप से हासिल करने का लक्ष्य तय किया गया है. इस परियोजना में 63,000 गांवों को शामिल किया जाएगा और इससे देश की 12 करोड़ आदिवासी आबादी में से पांच करोड़ को लाभ मिलेगा.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    उन्होंने कहा कि देश के पूर्वी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिपादित ‘पूर्वोदय योजना’ से झारखंड भी लाभान्वित होगा. कहा,‘ मैं समझता हूं कि बजट में समाज के सभी वर्गों खासकर युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, निम्न आय वर्गों और मध्य वर्गीय परिवारों का ख्याल रखा गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bjp congress Jharkhand Reaction On Budget
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group