Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand RJD : झारखंड में राजद की ताकत को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता, रांची में बोले तेजस्वी यादव
    Breaking News

    Jharkhand RJD : झारखंड में राजद की ताकत को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता, रांची में बोले तेजस्वी यादव

    News DeskBy News DeskApril 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. राष्ट्रीय जनता दल (राजद)के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में एक बड़ी ताकत है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने और राज्य में संगठन को मजबूत करने की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा, ‘राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड की यह मेरी पहली यात्रा है। मुझे पार्टी को आगे बढ़ाने, विस्तार करने और मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार के उप मुख्यमंत्री रह चुके यादव ने कहा कि पार्टी ने झारखंड में पिछले विधानसभा चुनावों में सात सीट पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से दो सीट पर दोस्ताना मुकाबला हुआ था।

    उन्होंने कहा, ‘इसके बावजूद, हम चार सीट पर विजयी हुए। अगर हमें अधिक सीट दी गई होती, तो हम और अधिक सीट पर जीत दर्ज करते। यादव ने कहा कि झारखंड में राजद ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’(इंडिया गठबंधन) का हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा,‘झारखंड में राजद एक बड़ी ताकत है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’’राज्य में पार्टी और उसकी संगठनात्मक संरचना को और मजबूत किया जाएगा।

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    यादव ने कहा, ‘मैंने प्रदेश अध्यक्ष को एक टीम गठित करने और हर जिले का दौरा करने तथा मंडल स्तर पर जनसभाएं आयोजित करने का निर्देश दिया है, ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके। यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘हम केरल विधानसभा चुनाव वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के साथ गठबंधन में लड़ रहे हैं, और जहां भी हमारी ताकत है, हम वहां चुनाव लड़ेंगे।

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    उन्होंने बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उसने राज्य मशीनरी और धनबल का इस्तेमाल करके चुनाव जीता है। यादव ने कहा, ‘हमें 1.90 करोड़ मत मिले, जो पिछले चुनाव से 20 लाख अधिक हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand RJD : झारखंड में राजद की ताकत को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता Jharkhand RJD: RJD's strength in Jharkhand cannot be ignored said Tejashwi Yadav in Ranchi. रांची में बोले तेजस्वी यादव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026

    Jharkhand: रिश्तेदार की सगाई में आयी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    Health Ministry : दवा की गुणवत्ता और मरीज की सुरक्षा को लेकर केंद्र सख्त, बिना डॉक्टर के पर्चे मेडिकल से नहीं मिलेगा कफ सिरप

    June 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group