


Ranchi. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जनजातीय समुदाय के साथ सीधा संवाद करने के लिए झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे हैं. वे दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को रांची पहुंचे और शनिवार को ‘जनजातीय संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम राजधानी रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में शुरू हुआ. इसमें झारखंड के विभिन्न हिस्सों से करीब 400 से 1000 आदिवासी प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। यह एक बंद कमरे में आयोजित होने वाली बैठक है,
जहां संघ प्रमुख मोहन भागवत का आदिवासी प्रतिनिधियों के साथ संवाद है. कार्यक्रम में जनजातीय समाज की चिंताओं, संस्कृति, विकास, सामाजिक एकता तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा है।
झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए भागवत ने शुक्रवार को आरएसएस के प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात की थी। संगठन के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘वह विभिन्न आदिवासी समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बंद कमरे में ‘जनजातीय संवाद’ नामक बैठक की। पांच घंटे का यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 10.30 बजे शुरू हुआ। भागवत के शाम को पटना रवाना होने का कार्यक्रम है।



