Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand ‘SIR’: झारखंड में 1.61 करोड़ मतदाताओं का पिछली एसआईआर सूची से किया गया मिलान, 12 लाख ‘अब्सेंट-शिफ्टेड’ वोटर चिन्हित, CEO बोले- छूटना नहीं चाहिए कोई योग्य वोटर
    Breaking News

    Jharkhand ‘SIR’: झारखंड में 1.61 करोड़ मतदाताओं का पिछली एसआईआर सूची से किया गया मिलान, 12 लाख ‘अब्सेंट-शिफ्टेड’ वोटर चिन्हित, CEO बोले- छूटना नहीं चाहिए कोई योग्य वोटर

    News DeskBy News DeskDecember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में वर्तमान सूची से 1.61 करोड़ से अधिक मतदाताओं के माता-पिता का मिलान 2003 की मतदाता सूची से करने का काम पूरा हो गया है. 2003 में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) आखिरी बार हुआ था. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक और एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत श्रेणी के लगभग 12 लाख मतदाताओं की भी पहचान की गई है.

    झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने कहा कि राज्य में प्रस्तावित एसआईआर का पूर्व-संशोधन कार्य चल रहा है. कुमार ने कहा, ‘राज्य की वर्तमान सूची के 1,61,55,740 मतदाताओं का पिछली एसआईआर की मतदाता सूची के साथ उनके माता-पिता के नाम के आधार पर मिलान का काम पूरा हो चुका है.’

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    सीईओ ने माता-पिता के नाम के आधार पर मिलान प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मंगलवार को विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और उप निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर और सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे.

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    इन दो वेबसाइट पर जानकारी करें अपडेट
    मंगलवार को निर्वाचन सदन में के रवि कुमार ने उन विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जहां मैपिंग का काम अपेक्षाकृत धीमा है. सीईओ ने अधिकारियों से कहा कि हर योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जाए और पैतृक मैपिंग पूरी तरह पारदर्शी हो. उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से आए मतदाताओं की जानकारी https://voters.eci.gov.in पर और झारखंड के मतदाताओं की जानकारी https://ceo.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर अपडेट की जा सकती है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1.2 million absent-shifted voters have been identified 12 लाख 'अब्सेंट-शिफ्टेड’ वोटर चिन्हित and the CEO has stated that no eligible voter should be left out. CEO बोले- छूटना नहीं चाहिए कोई योग्य वोटर Jharkhand 'SIR': 16.1 million voters in Jharkhand have been matched with the previous SIR list Jharkhand 'SIR': झारखंड में 1.61 करोड़ मतदाताओं का पिछली एसआईआर सूची से किया गया मिलान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026

    Highcourt Dicision: हाईकोर्ट ने नौकरी संबंधी परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका एकल पीठ को भेजी

    September 1, 2026
    Recent Post

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026

    Highcourt Dicision: हाईकोर्ट ने नौकरी संबंधी परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका एकल पीठ को भेजी

    September 1, 2026

    Income tax Return: आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की संख्या रिकॉर्ड 7.8 करोड़ के पार

    September 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 121.48 अंक टूटा

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group