Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand SIR: 70 प्रतिशत मतदाताओं का 2003 की सूची के आधार पर एसआईआर सत्यापन हुआ पूरा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की घोषणा
    Breaking News

    Jharkhand SIR: 70 प्रतिशत मतदाताओं का 2003 की सूची के आधार पर एसआईआर सत्यापन हुआ पूरा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की घोषणा

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की पूर्व प्रक्रिया के तहत करीब 70 प्रतिशत मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची के आधार पर सत्यापन का कार्य किया जा चुका है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ)के.रवि कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी. कुमार ने अधिकारियों से शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं के सत्यापन को प्राथमिकता देने को कहा. सीईओ ने प्रस्तावित एसआईआर के पूर्व-संशोधन प्रक्रिया की समीक्षा करने के लिए शनिवार को जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ), निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) और उप चुनाव अधिकारियों के साथ एक बैठक की. उन्होंने कहा कि मौजूदा मतदाता सूची के 70 प्रतिशत मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची के साथ माता-पिता के आधार पर मिलान करने का काम पूरा हो चुका है. कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सरकारी कार्यालयों में शिविर आयोजित करें ताकि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यापन प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा सके.

    उन्होंने कहा कि राज्य के बाहर से आने वाले मतदाताओं का सत्यापन उनके संबंधित राज्यों की पिछली मतदाता सूची से किया जाना चाहिए और उनके नाम रजिस्टर में दर्ज किए जाने चाहिए. कुमार ने कहा कि अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत्यु और नाम के दोहराव वाले नामों की सूची (एएसडीडी) का डिजिटलीकरण पूरा करें ताकि मतदाता सूची के गहन विशेष पुनरीक्षण के दौरान आसानी हो सके.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    अधिकारियों से कहा गया कि वे इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए काम करें कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रह जाए. कुमार ने कहा कि मतदाता पहचान पत्रों की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को मोबाइल फोन का उपयोग करके तस्वीरें खींचने और उन्हें बीएलओ ऐप में अपडेट करने के लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए.

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chief Electoral Officer announced Jharkhand SIR: 70 प्रतिशत मतदाताओं का 2003 की सूची के आधार पर एसआईआर सत्यापन हुआ पूरा Jharkhand SIR: SIR verification of 70 percent voters based on 2003 list completed मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की घोषणा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    June 24, 2026

    Jamshedpur: सोनारी जी रोड में स्कूटी सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया, पीछे से आए और झपट्टा मारकर हुए फरार 

    June 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    June 24, 2026

    Jamshedpur: सोनारी जी रोड में स्कूटी सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया, पीछे से आए और झपट्टा मारकर हुए फरार 

    June 24, 2026

    JT20 Final Match: JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान भगदड़, कई जख्मी

    June 24, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group