Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand SIR: एसआईआर के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी चेतावनी
    Breaking News

    Jharkhand SIR: एसआईआर के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskJune 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बृहस्पतिवार शाम सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों-सह-उपायुक्तों को भेजे गए एक पत्र में कहा कि एसआईआर अभियान के मद्देनजर कई जिलों से विभिन्न माध्यमों के जरिए फर्जी प्रमाणपत्र तैयार किए जाने की सूचनाएं मिल रही हैं।

    कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के प्रावधानों के तहत तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि कोई भी नागरिक एसआईआर के उद्देश्य से फर्जी या अनधिकृत दस्तावेज प्राप्त न करे।

    झारखंड में एसआईआर का कार्य 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाएंगे। बृहस्पतिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में एसआईआर के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। यह 20 जून से शुरू हुआ है और 29 जून तक जारी रहेगा।

    Passport Fee Hike: पासपोर्ट के लिए आवेदन शुल्क में वृद्धि,अब 1,500 रुपये की जगह 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा, तत्काल सेवा के लिए 5,000 रुपये लगेंगे

    सीईओ कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने बताया कि मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन पांच अगस्त को किया जाएगा तथा इस पर दावे और आपत्तियां पांच अगस्त से चार सितंबर तक स्वीकार की जाएंगी। उन्होंने कहा कि दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात अक्टूबर को किया जाएगा। कुमार ने कहा, इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम उसमें शामिल न हो।’’

    उन्होंने बताया कि 30 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक ‘चुनाव पाठशाला’ और ‘मतदाता जागरूकता मंचों’ के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे राज्य में पूर्णतः सटीक, त्रुटिरहित और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने में मदद मिलेगी।

    Jharkhand Crime: 60 लाख रुपये की 12 किग्रा अफीम बरामद, दो लोग गिरफ्तार, कार जब्त

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand SIR: Strict action will be taken against those submitting forged documents for SIR; Chief Electoral Officer issues warning. Jharkhand SIR: एसआईआर के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की घोषणा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Passport Fee Hike: पासपोर्ट के लिए आवेदन शुल्क में वृद्धि,अब 1,500 रुपये की जगह 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा, तत्काल सेवा के लिए 5,000 रुपये लगेंगे

    June 26, 2026

    Jharkhand Crime: 60 लाख रुपये की 12 किग्रा अफीम बरामद, दो लोग गिरफ्तार, कार जब्त

    June 26, 2026

    Road Accident: ट्रक और वैन की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत, वैन में सवार थे बैंड पार्टी के लोग, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026
    Recent Post

    Passport Fee Hike: पासपोर्ट के लिए आवेदन शुल्क में वृद्धि,अब 1,500 रुपये की जगह 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा, तत्काल सेवा के लिए 5,000 रुपये लगेंगे

    June 26, 2026

    Jharkhand Crime: 60 लाख रुपये की 12 किग्रा अफीम बरामद, दो लोग गिरफ्तार, कार जब्त

    June 26, 2026

    Jharkhand SIR: एसआईआर के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी चेतावनी

    June 26, 2026

    Road Accident: ट्रक और वैन की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत, वैन में सवार थे बैंड पार्टी के लोग, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026

    LPG Cylinder: सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति पहले के स्तर पर बहाल की, होटल, रेस्टरां को होगी सहूलियत

    June 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group