Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand : कांस्टेबल परीक्षा में ‘डिजिटल नकल’ के आरोप में छह अभ्यर्थी गिरफ्तार
Breaking News

Jharkhand : कांस्टेबल परीक्षा में ‘डिजिटल नकल’ के आरोप में छह अभ्यर्थी गिरफ्तार

News DeskBy News DeskMay 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. रांची के एक कंप्यूटर केंद्र में आयोजित एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में कथित तौर पर ‘डिजिटल’ साधनों का उपयोग कर नकल करने के आरोप में छह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद केंद्र का मालिक और कर्मचारी फरार हो गए हैं। उसने बताया कि यह घटना शनिवार को पंडरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक परीक्षा केंद्र में घटी। पुलिस अधीक्षक (रांची नगर) पारस राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ‘रिमोट एक्सेस सिस्टम’ के माध्यम से परीक्षा में अभ्यर्थियों की मदद की जा रही है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, हमें जानकारी मिली है कि कुछ ऐसी प्रणाली हैं जिनके माध्यम से उम्मीदवारों के प्रश्नों को रिमोट एक्सेस के जरिए दूर से ही हल किया जा रहा है। उम्मीदवारों की ओर से बिल्कुल भी शारीरिक गतिविधि नहीं हुई, कर्सर स्वचालित रूप से चल रहा था और प्रश्न हल हो रहे थे। राणा ने कहा कि परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र के पर्यवेक्षक ने इस घटनाक्रम के बारे में पुलिस को सूचित किया।’’
पुलिस अधीक्षक कहा, ‘‘हमने संदिग्ध प्रणालियों को जब्त कर लिया और पूछताछ के लिए अभ्यर्थियों (18 से 27 वर्ष की आयु के बीच) को हिरासत में ले लिया।’’

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

राणा ने कहा कि उन्हें देहरादून और अन्य शहरों में भी इसी तरह की धोखाधड़ी की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने आपराधिक जांच विभाग (साइबर) सहित कई एजेंसियों से परामर्श किया और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि केंद्र के मालिक और अधीक्षक इस अपराध में शामिल थे। घटना के बाद वे फरार हैं। पुलिस ने बताया कि छह कंप्यूटर, सीसीटीवी के दो डीवीआर, दो फायरवॉल, दो राउटर, मास्टर कंप्यूटर का एक सीपीयू, दो सी-डीएसी बॉक्स, छह एडमिट कार्ड, पांच मोबाइल फोन और एक टैबलेट जब्त किए गए हैं।
राणा ने कहा कि संदिग्ध कंप्यूटर एक मास्टर कंप्यूटर से जुड़े हुए थे जहां प्रश्नों को हल किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि छह उम्मीदवारों में से तीन बिहार के विभिन्न स्थानों से हैं, जबकि अन्य तीन झारखंड के कोडरमा, हजारीबाग और गुमला के निवासी हैं।

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group