


Ranchi. अजय नाथ शाहदेव झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के नये अध्यक्ष चुने गये हैं. शाहदेव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी अंतर से हराकर यह पद हासिल किया. उनके जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयाँ बांटी गईं.
वहीं सचिव पद पर क्रिकेटर सौरभ तिवारी चुने गये. उपाध्यक्ष पद पर संजय पांडेय को जीत मिली.
संयुक्त सचिव शहबाज़ नदीम, कोषाध्यक्ष पद पर अमिताभ घोष चुने गये. पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और अनुभवी स्पिनर शहबाज़ नदीम जैसे खिलाड़ियों का संघ के प्रशासनिक ढांचे में शामिल होना क्रिकेट प्रेमियों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है. इससे उम्मीद की जा रही है कि संघ अब खिलाड़ियों की ज़रूरतों को बेहतर तरीके से समझेगा और खेल भावना को प्राथमिकता देगा.



