Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: गोड्डा के BJP सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई के लिए दायर जनहित याचिका पर विचार करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Breaking News

Jharkhand: गोड्डा के BJP सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई के लिए दायर जनहित याचिका पर विचार करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

News DeskBy News DeskMay 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह शीर्ष अदालत और प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई संबंधी जनहित याचिका पर विचार नहीं करेगा. भाजपा सांसद ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि सुप्रीम कोर्ट देश को अराजकता की ओर ले जा रहा है और देश में हो रहे गृहयुद्धों के लिए प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना जिम्मेदार हैं. जनहित याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता विशाल तिवारी ने प्रधान न्यायाधीश की पीठ से कहा, ‘संस्था की गरिमा की रक्षा की जानी चाहिए. यह ऐसे नहीं चल सकता. उन्होंने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन’ (एससीबीए) सहित बार नेताओं ने इस बयान की निंदा की है. प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘हम एक संक्षिप्त आदेश पारित करेंगे. हम कुछ कारण बताएंगे. हम इस पर विचार नहीं करेंगे, लेकिन संक्षिप्त आदेश देंगे.

वकील ने कहा कि टिप्पणियां ‘अवमाननापूर्ण’ और ‘घृणास्पद’ थीं. जनहित याचिका में कहा गया है कि झारखंड के गोड्डा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद दुबे ने प्रधान न्यायाधीश खन्ना और देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था के खिलाफ ‘अत्यधिक भड़काऊ, घृणास्पद और निंदनीय’ बयान दिया. इसमें कहा गया,‘बयान संबंधी पूरी सामग्री न्यायपालिका और उच्चतम न्यायालय के प्रति अपमानजनक बातों से भरी हुई है. इस तरह के कृत्य बीएनएस के साथ-साथ न्यायालय की अवमानना ​​अधिनियम, 1971 की धारा 15 के तहत दंडनीय अपराध हैं. जनहित याचिका में उच्चतम न्यायालय और इसके न्यायाधीशों की गरिमा की रक्षा के महत्व पर बल दिया गया है तथा सांसद को अवमानना ​​के लिए दंडित करने के वास्ते संविधान के अनुच्छेद 129 के तहत शक्तियों का प्रयोग करने का अनुरोध किया गया है.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Delimitation Bill पर एक-दो दिनों में JMM अपने रूख की करेगा घोषणा, CM ने की अपने सांसदों के साथ बैठक

November 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पद्मश्री डॉ. अच्युत सामंत का उत्कल एसोसिएशन में भव्य स्वागत, ओड़िया समाज की एकता और शिक्षा पर हुई चर्चा

November 28, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group