Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: अवैध संबंध के शक ने नवविवाहिता की गयी जान, छत से गिरकर मौत, मायके पक्ष ने जतायी हत्या की आशंका, डेढ़ महीने का बेटा हुआ अनाथ
    Breaking News

    Jharkhand: अवैध संबंध के शक ने नवविवाहिता की गयी जान, छत से गिरकर मौत, मायके पक्ष ने जतायी हत्या की आशंका, डेढ़ महीने का बेटा हुआ अनाथ

    News DeskBy News DeskApril 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Koderma. गुरुवार रात कोडरमा थाना क्षेत्र के ताराटाड़ मोहल्ले में 21 वर्षीय विवाहिता चांदनी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर कर मौत हो गयी. घटना के पीछे पति के अवैध संबंधों को लेकर उपजे विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, चांदनी अपने पति पंकज कुमार के साथ एक शादी समारोह से लौट कर रात करीब 11 बजे घर पहुंची थी. इसके बाद दोनों के बीच छत पर किसी बात को लेकर बहस हुई. इसी दौरान चांदनी छत से नीचे गिर गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

    घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग देर रात घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि चांदनी की शादी महज एक साल पहले हुई थी और तभी से पति पंकज का किसी महिला से अवैध संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था. कई बार पंचायत भी बैठी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया. चांदनी के परिजनों का कहना है कि पंकज देर रात तक मोबाइल पर बात करता था, जिससे दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. गुरुवार रात भी ऐसी ही किसी बात पर विवाद हुआ, जिसकी परिणति इस दर्दनाक हादसे में हुई. मृतका का करीब डेढ़ महीने का एक बेटा भी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले को संदेहास्पद मानते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    her parents suspected murder Jharkhand: Suspicion of illicit relationship led to the death of a newly married woman one and a half month old son became orphan she fell from the roof and died
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group