Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Tender Scam: टेंडर घोटाला में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
    Breaking News

    Jharkhand Tender Scam: टेंडर घोटाला में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    News DeskBy News DeskMay 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम बृहस्पतिवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने आलम को कथित निविदा घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में जमानत दे दी। ईडी मामले की जांच कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कांग्रेस नेता के सहयोगी से जुड़े परिसरों से लगभग 32 करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे, जिसके कुछ दिनों बाद 15 मई, 2024 को आलम को गिरफ्तार किया गया था। आलम ने इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी लेकिन अदालत ने आरोपों की गंभीरता और जारी जांच का हवाला देते हुए याचिका खारिज कर दी थी। आलम ने उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया और शीर्ष अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें जमानत दे दी।

    आलम ने रिहाई के बाद अपने आवास पर पत्रकारों से कहा, दो साल बाद जमानत पर रिहा हुआ हूं। मुझे खुशी है कि मेरे इलाके के लोगों को उनके लिए किए गए मेरे काम याद हैं। उनमें से कई लोग मुझसे जेल में मिले। इस दौरान मुझे यह भी पता चला कि वास्तव में कौन मेरा साथ देता है।

    Petrol/Diesel Price Hike: अफवाहों के बीच आधी रात बड़ा झ’टका, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, ₹3 प्रति लीटर तक बढ़े दाम, जमशेदपुर में पेट्रोल शतक पार

    आलम ने कहा कि वह हमेशा से कानून का पालन करने वाले नागरिक रहे हैं और नोटिस मिलने के बाद ही ईडी के सामने पेश हुए थे। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा, संसदीय चुनावों के दौरान मैंने लोहरदगा में प्रचार किया और फिर साहिबगंज चला गया। मुझे नोटिस के बारे में पता चला और एक कानून का पालन करने वाले व्यक्ति के रूप में संघीय एजेंसी के सामने पेश होने के लिए मैंने 450 किलोमीटर की यात्रा की। उन्होंने पाकुड़ और झारखंड के लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके कठिन समय में उनका साथ दिया।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये

    कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पत्रकारों से कहा, यह अत्यंत खुशी का क्षण है। दो साल बाद हमारे लोकप्रिय नेता आलमगीर साहब घर लौट आए हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल साफ दिख रहा है। हर कोई पटाखे फोड़ रहा है और जश्न मना रहा है। कमलेश, आलम के आवास पर मौजूद थे। उन्होंने कहा, हम उनकी रिहाई के संबंध में अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्हें न्याय मिल गया है। भले ही इसमें देरी हुई हो, लेकिन अंततः न्याय मिल गया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Tender Scam: Former minister Alamgir Alam Jharkhand Tender Scam: टेंडर घोटाला में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम हुए रिहा was released and granted bail by the Supreme Court. who was in jail for two years in the tender scam सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Petrol/Diesel Price Hike: अफवाहों के बीच आधी रात बड़ा झ’टका, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, ₹3 प्रति लीटर तक बढ़े दाम, जमशेदपुर में पेट्रोल शतक पार

    May 15, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये

    May 15, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीएसई 12वीं आर्ट्स और आइसीएसई की नेशनल टॉपर शांभवी को दी बधाई

    May 15, 2026
    Recent Post

    Petrol/Diesel Price Hike: अफवाहों के बीच आधी रात बड़ा झ’टका, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, ₹3 प्रति लीटर तक बढ़े दाम, जमशेदपुर में पेट्रोल शतक पार

    May 15, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये

    May 15, 2026

    Jharkhand Tender Scam: टेंडर घोटाला में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    May 15, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीएसई 12वीं आर्ट्स और आइसीएसई की नेशनल टॉपर शांभवी को दी बधाई

    May 15, 2026

    Tatanagar: बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में मेगा ब्लॉक, टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें जून में रहेगी रद्द

    May 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group