Site icon Lahar Chakra

Jharkhand TET : झारखंड में 2016 के बाद होगी टीईटी परीक्षा, उम्र सीमा में 9 साल की छूट, 21 अप्रैल से होगा आवेदन

Ranchi. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की नियमावली को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है. सीएम का अनुमोदन प्राप्त होने के बाद इसे झारखंड एकेडमिक काउंसिल को भेजा गया. काउंसिल ने शनिवार को झारखंड टीईटी के लिए आवेदन का शेड्यूल घोषित कर दिया. ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल से शुरू होकर 21 मई तक होगा.

झारखंड टीईटी के लिए पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी दोबारा आवेदन करना होगा. हालांकि उन्हें परीक्षा फीस का भुगतान नहीं करना होगा. यह परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी. नियमावली के साथ झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षा का सिलेबस भी जारी कर दिया है. झारखंड टीईटी में सरकार ने उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नौ साल की छूट दी है.

इसका मतलब यह है कि ओवरएज होने की वजह से शिक्षक बनने का सपना छोड़ चुके लोगों के पास सुनहरा मौका है. झारखंड टीईटी परीक्षा आखिरी बार 2016 में हुई थी. इस आधार पर इसमें एक साल घटाने के बाद नौ साल की वन टाइम अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जा रही है. झारखंड टीईटी के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल रखी गई है.

Exit mobile version