Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: गोवा नाइट क्लब में लगी आग में मारे गए झारखंड के 3 प्रवासी श्रमिकों के शव रांची पहुंचा , उनके पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
    Breaking News

    Jharkhand: गोवा नाइट क्लब में लगी आग में मारे गए झारखंड के 3 प्रवासी श्रमिकों के शव रांची पहुंचा , उनके पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

    News DeskBy News DeskDecember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना में मारे गए 25 लोगों में शामिल झारखंड के तीन प्रवासी श्रमिकों के शव सोमवार सुबह रांची लाए गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. लापुंग के फतेहपुर गांव के दो भाई प्रदीप (24) एवं बिनोद महतो (20) और खूंटी जिले के कर्रा ब्लॉक में गोविंदपुर गांव के मोहित मुंडा (22) की रविवार आधी रात के बाद उत्तरी गोवा के एक क्लब में लगी आग में मौत हो गई थी. प्रदीप और बिनोद का रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर लापुंग में कारो नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया. ग्रामीणों और प्रखंड अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया.

    मोहित का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में आदिवासी रीति-रिवाजों से किया गया. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि तीनों श्रमिक उनके मंदार निर्वाचन क्षेत्र के थे उन्होंने शवों को वापस लाने के लिए गोवा सरकार के साथ समन्वय किया था.

    तिर्की ने कहा, ‘शवों को विशेष एम्बुलेंस से उनके पैतृक गांव ले जाया गया. मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मृतकों के परिवारों के लिए कुछ कल्याणकारी प्रावधान करने का अनुरोध करूंगी.

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    श्रम विभाग ने पीड़ितों के परिवारों को तत्काल सहायता के रूप में 50-50 हजार रुपये दिए हैं. शवों को हवाई अड्डे लाए जाने के दौरान वहां राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की टीम प्रमुख शिखा लाकड़ा मौजूद रहीं. लाकड़ा ने बताया कि श्रम विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि मृतकों के परिवार के दो सदस्यों को शाम को एक उड़ान से रांची वापस लाया जाए. वे अभी गोवा में फंसे हुए हैं.

    ये तीन लोग इस अग्निकांड में मारे गए नाइट क्लब के 14 कर्मचारियों में शामिल हैं. प्रदीप और बिनोद एक साल पहले गोवा गए थे और अपने परिवार की मदद के लिए हर महीने करीब 30,000 रुपये भेजा करते थे.

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    उनके बड़े भाई फागु ने बताया, ‘‘दोनों अविवाहित थे। वे अगले साल हमारे साथ होली मनाने के लिए आने वाले थे. मुख्यमंत्री सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने इस घटना में लोगों की मौत पर दुख जताते हुए इसे ‘‘अत्यधिक हृदय विदारक’’ बताया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: The bodies of three migrant workers from Jharkhand who died in the Goa nightclub fire reached Ranchi; their last rites were performed in their native village. Jharkhand: गोवा नाइट क्लब में लगी आग में मारे गए झारखंड के 3 प्रवासी श्रमिकों के शव रांची पहुंचा उनके पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    August 30, 2026

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    August 30, 2026

    Jharkhand: भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत, कई आवास क्षतिग्रस्त, धंसकर 35 फीट नीचे चली गयी सड़क

    August 30, 2026
    Recent Post

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    August 30, 2026

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    August 30, 2026

    Jharkhand: भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत, कई आवास क्षतिग्रस्त, धंसकर 35 फीट नीचे चली गयी सड़क

    August 30, 2026

    Share Bazar: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा

    August 30, 2026

    Jamshedpur: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, एमजीएम और सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group