Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत
Breaking News

Jharkhand: सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

News DeskBy News DeskMay 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Hazaribag. झारखंड के हजारीबाग जिले में एक सेप्टिक टैंक में छिपा कर रखी गई अवैध शराब को निकालने के प्रयास के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस के संपर्क में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद गांव में हुई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान चमेली देवी (50), उनके बेटे रवि कुमार (25) और उनके रिश्तेदार मदन साओ (30) के रूप में हुई है। इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस ने अवैध शराब बरामद करने के लिए पुलिस ने चमेली के घर पर छापा मारा।

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज कुमार ने बताया, ‘‘छापेमारी के बाद महिला सेप्टिक टैंक में छिपा कर रखी गई शराब निकालने गई थी लेकिन वह उसी में बेहोश हो गई। इसके बाद अन्य दो लोग उसे बचाने के लिए टैंक में उतरे, लेकिन वे भी बेहोश हो गए।’’ कुमार ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, तीनों व्यक्तियों की मौत सेप्टिक टैंक से महुआ शराब निकालने की कोशिश के दौरान दम घुटने से हुई।

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

उन्होंने बताया कि मृतकों के शव मंगलवार रात करीब नौ बजे टैंक से बरामद कर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसबीएमसीएच) में पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group