Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Tourism: झारखंड सरकार ने देश की पहली खनन पर्यटन परियोजना शुरू की, CCL के साथ किया MOU
    Breaking News

    Jharkhand Tourism: झारखंड सरकार ने देश की पहली खनन पर्यटन परियोजना शुरू की, CCL के साथ किया MOU

    News DeskBy News DeskJuly 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने देश की पहली खनन पर्यटन परियोजना शुरू की है और कोल इंडिया की शाखा ‘सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (सीसीएल) के साथ एक समझौता किया है. सोरेन ने हाल में बार्सिलोना के ‘गावा म्यूजियम ऑफ माइन्स’ का दौरा किया था, जहां उन्होंने नवपाषाण युग की प्राचीन खनन तकनीकों और अवशेषों को देखा था. इसके बाद ही उन्होंने राज्य में खनन पर्यटन परियोजना को लेकर यह कदम उठाया. झारखंड खनिज संपन्न राज्य है और देश के कुल खनिजों का लगभग 40 प्रतिशत यहीं पाया जाता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पर्यटन विकास निगम ने खनन पर्यटन परियोजना के लिए सीसीएल के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.

    इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य झारखंड की समृद्ध खनन विरासत को एक आकर्षक पर्यटन अनुभव में बदलना है. राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए.

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    कुमार ने कहा कि झारखंड एक खनन राज्य के रूप में पहचाना जाता है. हमने सीसीएल के साथ मिलकर राज्य में खनन पर्यटन की दिशा में पहला कदम उठाया है. अब खनन क्षेत्र पर्यटकों, आम लोगों और शैक्षिक समूहों के लिए खुला है. उन्होंने कहा कि सरकार ‘भारत कोकिंग कोल लिमिटेड’ के साथ मिलकर खनन पर्यटन में एक और सर्किट विकसित करने पर भी काम करेगी.

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक नीलेन्दु कुमार सिंह ने कहा कि वे इस परियोजना के खातिर खनन कंपनी को अवसर देने के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.
    उन्होंने कहा कि मंत्री और उनकी टीम के साथ तीन दौर की बैठकों के बाद आज समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो गए हैं. हम भविष्य में खनन पर्यटन सर्किट के लिए और खदानें खोलेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Tourism: Jharkhand government started the country's first mining tourism project signed MOU with CCL
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    July 6, 2026

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    July 6, 2026

    Jamahedpur: नीरज सिंह पहले कोलकाता, फिर हवाई मार्ग से दिल्ली होते राजस्थान पहुंचे, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Industrial Policy: औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी

    July 6, 2026

    Share Bazar: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group