Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»झारखंड आदिवासी महोत्सव 2025:राज्य की अस्मिता, संस्कृति और तकनीक का संगम
Breaking News

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2025:राज्य की अस्मिता, संस्कृति और तकनीक का संगम

9 से 11 अगस्त तक रांची में भव्य आयोजन, रीझ
News DeskBy News DeskAugust 1, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची। राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के मुख्य सचिव सभागार में आज 9 से 11 अगस्त तक होने वाले आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने की। बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव श्री राजीव लोचन बख्शी ने महोत्सव की तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में बताया गया कि राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में आकर्षक ‘सेल्फी प्वाइंट’ बनाए जाएंगे, जो युवाओं और पर्यटकों के बीच महोत्सव की लोकप्रियता को और बढ़ाएंगे। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी महोत्सव के दौरान लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।

READ MORE :धनबाद मंडल में 43 ट्रेनों को मिला अतिरिक्त ठहराव, यात्रियों को मिलेगी राहत

महोत्सव के तहत फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें झारखंड के स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित फिल्मों का प्रदर्शन होगा। साथ ही, फूड डिस्ट्रीब्यूशन की व्यवस्था को भी सुदृढ़ और सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी आगंतुकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार

महोत्सव स्थल तक आने वाले पाथवे को आदिवासी संस्कृति की झलकियों से सजाया जाएगा, जिससे आगंतुकों को झारखंड की समृद्ध विरासत का अनुभव हो सके। इसके अतिरिक्त, मीडिया सेंटर की स्थापना, झारखंडी व्यंजन स्टॉल, ड्रोन शो, लेजर शो और आदिवासी परिधान शो सहित कई नवाचारों को महोत्सव का हिस्सा बनाया जाएगा।

इस वर्ष महोत्सव की एक विशेष उपलब्धि यह होगी कि पहली बार भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, संपत सरल सहित अन्य राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय कवि शामिल होने की संभावना है।

READ MORE :सेना की जमीन खरीद गोलमाल में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भव्यता पूर्ण होगा रीझ-रंग रसिका

32 जनजातीय कलाकारों द्वारा रीझ रंग रसिका का आयोजन भव्यता पूर्ण तरीके से किया जाएगा। झांकी के माध्यम से झारखंड की समृद्ध आदिवासी कला संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए रीझ रंग रसिका का प्रदर्शन विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक संपन्न होगा।
बैठक में सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्था पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कल्याण आयुक्त श्री कुलदीप चौधरी, रांची उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा, नगर निगम आयुक्त श्री सुशांत गौरव, उप विकास आयुक्त श्री सौरभ भुवानिया, अनुमंडल पदाधिकारी श्री उत्कर्ष कुमार, कला संस्कृति विभाग, टीआरआई सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार

November 6, 2026

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

November 6, 2026

Jharkhand: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल, बयां किया दर्द

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार

November 6, 2026

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

November 6, 2026

Jharkhand: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल, बयां किया दर्द

November 6, 2026

Jharkhand: केंद्रीय मंत्री का आरोप,‘इंडिया’ गठबंधन का मकसद बांग्लादेश की भांति सत्ता परिवर्तन करना है, कांग्रेस अब तक हार चुकी है 56 चुनाव

November 6, 2026

Railway burning Train: अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, चार बोगियां खाक

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group