Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: TSPC के सब जोनल कमांडर दिवाकर गंझू समेत दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार व ढेरों सामान बरामद
    Breaking News

    Jharkhand: TSPC के सब जोनल कमांडर दिवाकर गंझू समेत दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार व ढेरों सामान बरामद

    News DeskBy News DeskMay 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. बुढ़मू पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सब जोनल कमांडर दिवाकर गंझू व अक्षय गंझू सहित दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से दो देसी पिस्तौल, छह कारतूस, टीएसपीसी का पर्चा, चार राउटर, तीन पावर बैंक, पांच मोबाइल और चार चार्जर सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं. डीआइजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अपने दस्ते के साथ दिवाकर चैनगढ़ा, गम्हरिया में लेवी वसूलने और क्षेत्र में दहशत फैलाने तथा किसी बड़ी योजना को अंजाम देने की फिराक में है.

    वह पतरातू की ओर से आनेवाले राहगीरों को रोककर उन लोगों का मोबाइल चेक रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं. सूचना के बाद खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए बुढ़मू थाना क्षेत्र के चैनगढ़ा, गम्हरिया जंगल से दिवाकर गंझू और अक्षय गंझू को गिरफ्तार किया है. जबकि तीन-चार उग्रवादी जंगल- झाड़ी का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. दिवाकर उग्रवादी जग्गू गंझू के कहने पर करीब 15 साल पहले टीएसपीसी संगठन में शामिल हुआ था. जग्गू गंझू के वर्ष 2018 में पुलिस काउंटर में मारे जाने और एरिया कमांडर दिनेश राम के जेल जाने के बाद दिवाकर टीपीसी का एरिया कमांडर बना दिया गया.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    बुढ़मू, उरीमारी, भुरकुंडा, पतरातू, बड़कागांव, केरेडारी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य में क्रशर मालिक से, ईंट भट्ठा मालिक से और जमीन कारोबारियों से वह रंगदारी लेता था. रंगदारी नहीं देने वालों के विरुद्ध फौजी कार्रवाई करते हुए आगजनी, तोड़फोड़ और फायरिंग की कार्रवाई कर दहशत फैलाता था. उग्रवादी दिवाकर के खिलाफ कुल 18 मामले दर्ज हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Two militants including TSPC sub-zonal commander Diwakar Ganjhu arrested weapons and lots of items recovered
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group