


Ranchi. झारखंड के पलामू जिले का एक ताजा मामला सुर्खियों में है, जहाँ एक युवक और युवती को चलती गाड़ी के बोनट पर बैठकर हथियार लहराते हुए रील बनाना भारी पड़ गया। इस वायरल वीडियो पर झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने सख्त संज्ञान लिया है और पलामू डीसी को तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने युवाओं की मानसिकता पर तीखे सवाल उठाए।
उन्होंने कहा, “आखिर युवाओं को क्या हो गया है? उन्हें न कानून का डर है और न ही नियमों की परवाह।” मंत्री ने विशेष रूप से वीडियो में दिख रही युवती के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि युवाओं को अपने संस्कारों और सामाजिक मर्यादाओं का भी ध्यान रखना चाहिए। फिलहाल पलामू पुलिस गाड़ी के नंबर और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।



