Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: पेसा को मंजूरी दिए जाने पर जनजातीय क्षेत्र के ग्राम प्रमुख सीएम हाउस पहुंचे, हेमंत सोरेन से मिल कर जताया आभार, आदिवासी समुदाय ने मनाया ‘पेसा महोत्सव’
    Breaking News

    Jharkhand: पेसा को मंजूरी दिए जाने पर जनजातीय क्षेत्र के ग्राम प्रमुख सीएम हाउस पहुंचे, हेमंत सोरेन से मिल कर जताया आभार, आदिवासी समुदाय ने मनाया ‘पेसा महोत्सव’

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड कैबिनेट द्वारा पेसा नियमावली को मंजूरी दिए जाने पर राज्य के विभिन्न जिलों के अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र के ग्राम प्रमुख /प्रधान, मुखिया एवं सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधिय आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. वहां मुख्यमंत् हेमंत सोरेन से मिल कर उनके प्रति आभार जताया. सीएम हाउस पहुंचे ग्राम प्रधानों और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने ढोल-नगाड़े की धुन पर खुशी का इजहार भी किया. इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे.

    आदिवासी परिधानों में सजे पुरुष और महिलाएं
    झारखंड के आदिवासी समुदायों के लोगों ने बुधवार को यहां ‘पेसा महोत्सव’ मनाया. यह आयोजन राज्य मंत्रिमंडल द्वारा अनुसूचित क्षेत्र का पंचायत विस्तार (पेसा) अधिनियम के तहत नियमों को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद किया गया. आदिवासी परिधानों में सजे पुरुष और महिलाएं इस अवसर का जश्न मनाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोहरदगा के विधायक रामेश्वर उरांव के आवास पर एकत्र हुए. उन्होंने ढोल बजाए तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जताई.
    उन्होंने झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को पेसा नियम, 2025 को मंजूरी देने के लिए धन्यवाद दिया. अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों के अधिकारों को मान्यता देने वाला यह अधिनियम 1996 में लागू किया गया था, लेकिन 2000 में एक अलग राज्य के गठन के बाद, नियमों के अभाव में झारखंड में इस कानून को लागू नहीं किया जा सका.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री ने कहा,‘पेसा नियमों के अभाव में ग्राम सभाओं को इस अधिनियम के तहत प्रदान की गई शक्तियां नहीं दी जा सकी थीं. मंत्रिमंडल द्वारा नियमों को मंजूरी देने के बाद, ग्राम सभाओं को अब प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन और भूमि अधिग्रहण की सहमति जैसी शक्तियां प्राप्त होंगी.’’

    कैबिनेट बैठक के दौरान मंगलवार को पेसा नियमों को मंजूरी दी गई. पंचायती राज निदेशक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नियमों का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली नीशा ओरांव ने कहा, ‘‘हम इस घटनाक्रम से बेहद खुश हैं. मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगी कि मैंने अकेले इन नियमों का मसौदा तैयार नहीं किया है. जनजातीय अनुसंधान संस्थान (टीआरआई), पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों तथा अन्य हितधारकों सहित कई लोगों ने नियमों का मसौदा तैयार करने में सहयोग दिया है.’’ उन्होंने कहा कि यह कानून, जो कई वर्षों तक केवल कागजों पर ही था, अब लागू हो जाएगा.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Village heads from tribal areas visited the Chief Minister's House after the approval of PESA Jharkhand: पेसा को मंजूरी दिए जाने पर जनजातीय क्षेत्र के ग्राम प्रमुख सीएम हाउस पहुंचे met Hemant Soren and expressed their gratitude. The tribal community celebrated the 'PESA Festival'. आदिवासी समुदाय ने मनाया ‘पेसा महोत्सव’ हेमंत सोरेन से मिल कर जताया आभार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group