Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: पत्नी ने नहीं मानी पति की बात, गला रेतकर कर दी हत्या, दो पहिया वाहन का किश्त जमा करने के लिए पत्नी पर समूह से लोन का बना रहा था दबाव
    Breaking News

    Jharkhand: पत्नी ने नहीं मानी पति की बात, गला रेतकर कर दी हत्या, दो पहिया वाहन का किश्त जमा करने के लिए पत्नी पर समूह से लोन का बना रहा था दबाव

    News DeskBy News DeskMay 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Giridih. दोपहिया वाहन की किश्त जमा करने में असमर्थ रहने पर एक पति ने अपना पत्नी से समूह से लोन लेने का दबाव बनाया. पत्नी ने बात नहीं मानी, तो सनकी पति ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शक की सुई से बचने के लिए वह एक शादी समारोह में चला गया. हालांकि, घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. मामला फिटकोरिया पंचायत के कजरो गांव का है. कजरो गांव निवासी मकसूद मियां उर्फ भोला मियां ने किश्त पर बाइक खरीदी थी. वह समय पर किश्त का भुगतान कर नहीं कर पा रहा था. उसने अपनी पत्नी आसमा खातून (33) को समूह से लोन लेने को कहा. कई बार बोलने के बाद भी उसकी पत्नी समूह से लोन लेने को तैयार नहीं हुई. इसके बाद वह तनाव में आ गया और उसकी हत्या का प्लान बनाया. पुलिस को दिये बयान में उसने कहा है कि उसे तीन पुत्र और एक पुत्री है. एक पुत्र मुंबई में मजदूरी करता है. दूसरा पुत्र अपनी ननिहाल फुलजोरी में रहता है. घर पर उसकी पत्नी एक पुत्र और एक पुत्री के साथ रहती थी. शुक्रवार को उसे एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह था. वह अपने पुत्र के साथ शादी समारोह में भाग लेने मडवाटांड़ चला गया. घर में पुत्री और उसकी पत्नी थी. देर रात को वह अपने पुत्र को शादी में छोड़कर रात में ही घर आ गया और अपनी पत्नी को जमीन पर पटक कर धारदार चाकू से गला रेत दिया. पत्नी की हत्या के बाद वह पुनः शादी समारोह में चला गया, ताकि किसी को उस पर संदेह नहीं हो.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    husband was pressuring wife to take loan from group to pay installment of two wheeler Jharkhand: Wife did not listen to husband killed him by slitting his throat
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group